फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरदार! कोरोना से लड़ने का सुरक्षित हथियार नहीं है इन दुकानों का मास्क, यहां पढ़े चिकित्सकों की खास सलाह

Fri, 18 Sep 2020 09:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Sep 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor advice for Mask sold on bicycles and footpath due to corona infection
साइकिल, ठेले और फुटपाथ पर बिक रहे मास्क बन सकते हैं संक्रमण की वजह। - फोटो : अमर उजाला।

साइकिल, ठेले और फुटपाथ पर लगी दुकान से मास्क खरीद कर बिना साफ किए पहनने से पहले जान लीजिए, आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जिस तरह खुले में मास्क की बिक्री हो रही है और तमाम लोग इसे छूकर देख रहे हैं, इससे मास्क संक्रमित हो सकते हैं। लिहाजा, मास्क खरीदने के बाद उसे अच्छी तरह साबुन या सर्फ से धोकर ही इस्तेमाल करें।

Doctor advice for Mask sold on bicycles and footpath due to corona infection
मास्क खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर मास्क पहनने पर भारत सरकार से लेकर प्रदेश सरकार ने कड़ी गाइड लाइन जारी कर रखी है। मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही वजह है कि मास्क की मांग बाजारों में बढ़ी है। लॉकडाउन में जहां केवल दवा की दुकानों और भालोटिया मार्केट में मास्क बिकते थे, वहीं अब हर गली-चौराहे और नुक्कड़ पर मास्क बिक रहे हैं।

Doctor advice for Mask sold on bicycles and footpath due to corona infection
चिकित्सकों की सलाह- इन दुकानों से मास्क खरीद रहे तो पहले धोएं फिर पहनें - फोटो : अमर उजाला।

ठेले से लेकर साइकिल और फुटपाथ पर मास्क की दुकानें सजी हुई हैं। तमाम लोग मास्क को हाथों में लेकर मोलभाव करते देखे जा सकते हैं। अगर उनके बजट में मास्क मिलता है तो उसे खरीदते हैं, नहीं तो उसे रख देते हैं। कई तो मास्क पहनकर साइज भी देखते हैं। चिकित्सक बताते हैं कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि मास्क खरीदने पहुंचा व्यक्ति कोरोना या अन्य किसी संक्रमण से संक्रमित है, तो बाद में उस मास्क को छूने या पहनने वाला भी संक्रमित हो सकता है। इस प्रक्रिया से संक्रमण कई गुना बढ़ने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor advice for Mask sold on bicycles and footpath due to corona infection
डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

चिकित्सक बोले- मास्क खरीदें तो तत्काल न पहनें
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ठेले और साइकिल सहित फुटपाथ से मास्क लेकर, तत्काल पहनना उचित नहीं। अगर लोग मास्क पहनकर खुद को सुरक्षित मान रहे हैं, तो बड़े खतरे को दावत दे रहे हैं। ऐसे लोग सिर्फ कहने के लिए मास्क पहन रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा है। मास्क बिना धुले न पहनें। तीन लेयर वाले कपड़े का मास्क ही उपयोगी रहता है।

विज्ञापन
Doctor advice for Mask sold on bicycles and footpath due to corona infection
डॉ. गौरव पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

मेट्रो सिटी हॉस्पिटल के मेडिसिन एमडी डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि बाजार में लोग घूम-घूम कर मास्क बेच रहे हैं। ऐसे मास्क को लोग छू रहे हैं और उसको देख करके रख भी दे रहे हैं। पहनकर साइज चेक करते हैं, फिर उसे रख देते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। अगर मास्क खरीदें तो उसे साबुन से धुलकर ही पहनें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हाई रिस्क की श्रेणी में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed