फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज श्रद्धालु रखेंगे षटतिला एकादशी व्रत, जानिए तिल के इस्तेमाल करने का खास महत्व

Sun, 07 Feb 2021 08:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Feb 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees will observe Shatila Ekadashi fast today
षटतिला एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला

षटतिला एकादशी व्रत श्रद्धालु रविवार को रखेंगे। इस एकादशी पर तिल के इस्तेमाल का महत्व है। इसदिन तिल का छह तरीकों से प्रयोग किया जाता है। मान्यता है कि षटतिला व्रत के समान अन्य व्रत नहीं है। जो भी व्यक्ति इस दिन तिल से बने विविध व्यंजनों का सेवन करता है, वह आरोग्य की प्राप्ति करता है। उसके सुख-सौभाग्य, धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Devotees will observe Shatila Ekadashi fast today
भगवान विष्णु (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

यह है व्रत का महत्व
पंडित शरद चंद्र मिश्र बताते हैं कि इस एकादशी के दिन छह प्रकार से तिलों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि इसका नाम षटतिला एकादशी पड़ गया। तिल मिले जल से स्नान, तिल का उबटन, तिल का होम, तिल मिले जल का पान, तिल का भोजन और तिल का दान, इस प्रकार तिल का छह प्रकार से प्रयोग इस एकादशी के दिन होता है।

 

Devotees will observe Shatila Ekadashi fast today
भगवान विष्णु - फोटो : अमर उजाला।

जो व्यक्ति इस व्रत का पूर्ण विधि से पालन करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है। उसका जीवन सुख से परिपूर्ण होता है। इस व्रत के प्रभाव से धन, धान्य, वस्त्र एवं स्वर्ण आदि का आगमन परिवार में होता है। उसे आरोग्य मिलता है। कभी धन का अभाव और दुखों की पीड़ा नहीं होती है। व्रती को प्रभु धाम की प्राप्ति होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees will observe Shatila Ekadashi fast today
lord vishnu - फोटो : Social media

ऐसे करें पूजा
पंडित अवधेश मिश्र के अनुसार इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर भगवान का मनन करते हुए सबसे पहले व्रत का संकल्प लें। इसके बाद सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करें। पूजन धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह चीजों से करने के साथ रात को दीपदान करें।

विज्ञापन
Devotees will observe Shatila Ekadashi fast today
एकादशी व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा करती महिलाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
इस दिन रात को सोए नहीं। सारी रात जागकर भगवान का भजन-कीर्तन करें। अगले दिन ब्राह्मणों को ससम्मान आमंत्रित करके भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार उन्हें भेंट और दक्षिणा दें। इसके बाद सभी को प्रसाद देने के बाद खुद भोजन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed