{"_id":"5fd2fee17242d1018d388250","slug":"dense-fog-in-gorakhpur-up-cold-increases-in-city-see-latest-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा शहर, दिन में भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: घने कोहरे की चादर से लिपटा शहर, दिन में भी लाइट जलाकर गुजरे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, ऐसे में धूप निकलने की संभावना नहीं है। वहीं हवा का रुख पछुवा होने की वजह से ठंड और बढ़ गया है।
2 of 5
गोरखपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला।
ऊपरी वायुमंडल में धुंध की ऐसी परत छाई है कि सूरज भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं कोहरे के कारण पास की जगह नजर न आने पर लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को भी सुबह से दोपहर तक पुरवा हवा चली। दोपहर बाद हवा का रुख बदलकर पछुवा हो गया, लेकिन हवा की रफ्तार मात्र छह किलोमीटर रहने की वजह से धुंध नहीं छंटी।
3 of 5
गोरखपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, जब हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर से ज्यादा होती है, तो आकाश कुछ साफ होता है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लगातार पुरवा हवा चल रही है। गुरुवार को पछुवा हवा चली तो भी हवा की रफ्तार कम होने की वजह से आकाश बहुत साफ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, लेकिन अभी उतना सक्रिय नहीं है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आज इसके उत्तराखंड तक पहुंचने की संभावना है। जिसकी वजह से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद अगर वहां से पछुवा हवा चलती है, तो मैदान भी ठंडे होंगे। फिलहाल अगले कुछ दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।