भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बुटवल में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदेश नंबर पांच की राजधानी दांग जिले को बनाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
तस्वीरें: दांग को राजधानी बनाने पर नेपाल में प्रदर्शन, आगजनी कर सड़क पर लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली लोगों ने जुलूस निकाला और सड़कों पर आगजनी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकरियों को हटाया। शुक्रवार की दोपहर राज्य -पांच की स्थाई राजधानी दांग जिले के भालुवांग में आयोजित होने के बाद बुटवल में प्रदर्शन शुरू हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बुटवल के मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया, जिसमें मांग की गई कि बुटवल को स्थाई राजधानी बनाया जाए। इस दौरान प्रदर्शनकरियों ने एक सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की।
बुटवल निवासी कमल थापा, अर्जुन पोखरेल, संगम, प्रशांत, भीम राई ने कहा कि राज्य की राजधानी दांग के भालुबांग में बिना किसी बुनियादी ढांचे के बनाई जा रही है। राज्य सरकार ने आज राज्य विधानसभा में दांग के राप्ती ग्राम नगर पालिका की राजधानी भालुबांग बनाने का प्रस्ताव पंजीकृत किया है।