फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 3.0: लॉकडाउन में रियायत का फायदा उठा बेवजह घर से निकल रहे लोग, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Mon, 11 May 2020 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd on road after open shop during Lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

दिनभर की छूट के बाद भी शहर के कुछ इलाकों में लोग प्रतिबंधित समय में भी सड़कों पर घूमते रहे। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ऐसे लोगों पर सख्ती शुरू की है। रविवार को कई इलाकों में पुलिस ने वाहनों ने पास और आईडी की जांच की। इस दौरान जो बेवजह घूमते मिले उनके वाहनों का चालान हुआ। कुछ को तो सड़क पर बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया गया।

Crowd on road after open shop during Lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रशासन ने स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक, कृषि संबंधी दुकानों और मोटर सर्विस सेंटर समेत आठ तरह की दुकान-प्रतिष्ठानों को पांच मई से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट दे रखी है। साथ ही चेतावनी भी जारी की थी कि इस समयावधि के बाद कोई भी आम व्यक्ति सड़क पर नहीं दिखाई देगा।

Crowd on road after open shop during Lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

दुकानों-प्रतिष्ठानों के मालिक और काम करने वालों को भी हर हाल में छह बजे तक घर जाने के लिए कहा था। दुकानें समय से बंद भी हो जा रही हैं, लेकिन कुछ इलाकों में शाम 7.30 बजे तक लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। शाम पांच से छह बजे के बीच कई सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले लोगों और गाड़ियों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd on road after open shop during Lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
सड़कों पर नजर आने लगीं वाहन लिफ्टर गाड़ियां
लॉकडाउन में शराब व कई प्रकार की दुकानें खुलने से बाजारों व सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस की वाहन लिफ्टर गाड़ियां भी सड़कों पर निकलने लगी हैं।

शहर के कई हिस्सों में नो पार्किग जोन में खड़ी कई गाड़ियों को उठाकर पुलिस लाइंस ले जाई जा रही हैं। यातायात पुलिस इन गाड़ियों का चालान भी कर रही है। दरअसल कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में यातायात पुलिस की वाहन लिफ्टर गाड़ी लगभग निष्क्रिय सी हो गई थीं।
विज्ञापन
Crowd on road after open shop during Lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

अन्य नियमों का भी हो रहा उल्लंघन
लॉकडाउन तीन में लोग वाहन चलाने के नियमों में लापरवाही भी बरत रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक पहले की अपेक्षा इस समय हेलमेट का प्रयोग कम कर रहे हैं। वहीं कार सवार सीट बेल्ट भी कम लगाकर चल रहे हैं। साथ ही लोग लॉकडाउन में बने नियमों का पालन भी कम ही कर रहे हैं।

मसलन अधिकांश लोग बाइक पर अकेले नहीं जा रहे हैं। वहीं कार में भी चालक के अलावा दो से अधिक लोग जा रहे हैं। कई चार पहिया में तो चालक के बगल में ही लोग बैठे नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed