फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर हुई हत्या, इस हाल में मिला शव, तस्वीरें

Tue, 20 Oct 2020 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Property dealer Murder in Gorakhpur
प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के संझाई निरदुन गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन (42) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पुलिस को उनका शव चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव में सड़क किनारे खेत में मिला। शाम को चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान की। पुलिस रुपयों के लेनदेन में हत्या की आशंका जता रही है। गुलरिहा इलाके से पुलिस ने इंद्रासन की कार को लावारिस हालत में बरामद किया है।


 
 

Property dealer Murder in Gorakhpur
खेत में पड़ा मिला था इंद्रासन का शव। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के संझाई निरदुन गांव निवासी रामा के पुत्र इंद्रासन प्रॉपर्टी का काम करते थे। रविवार दोपहर तीन बजे वह घर से निकले थे। उन्होंने चचेरे भाई कमलेश से मुलाकात की और प्रॉपर्टी के रुपये एक साथी के पास होने की बात कह कर नौतनवां के लिए निकल पड़े। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। घरवालों ने समझा कि इंद्रासन जहां गए थे वहीं रुक गए हैं। सोमवार को दिन भर संपर्क नहीं होने पर शाम में घरवाले चिलुआताल थाने पहुंचे। पुलिस को इंद्रासन के लापता होने की जानकारी दी।

 

Property dealer Murder in Gorakhpur
लावारिस मिली थी इंद्रासन की कार। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले चौरीचौरा में हत्या कर फेंकी गई इंद्रासन की लाश मिल चुकी थी। इंद्रासन की फोटो देखते ही चिलुआताल पुलिस ने परिजनों को चौरीचौरा में मिले शव की फोटो दिखाई तो परिजनों ने पुष्टि कर दी। पुलिस चौकी पर पहुंचकर शव देखने के बाद इंद्रासन के रूप में पहचान परिजनों ने कर दी। जांच के दौरान ही पुलिस को गुलरिहा इलाके में लावारिस हालत में इंद्रासन की कार मिल गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजकर जांच कराई गई। इंद्रासन की जेब से कोई कागज नहीं मिला है। उनके मोबाइल फोन के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका है। शव मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड के साथ एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ चौरीचौरा पहुंचे और जांच पड़ताल की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Property dealer Murder in Gorakhpur
मृतक इंद्रासन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

तीन लड़कियों और एक लड़के के पिता थे इंद्रासन
इंद्रासन की तीन छोटी बच्चियां और एक बेटा है। घर पर मौत की खबर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई है। चचेरे भाई कमलेश भी चौरीचौरा के सोनबरसा चौकी पर पहुंचे और शव की पहचान की।
 

विज्ञापन
Property dealer Murder in Gorakhpur
कार की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
कान के कुंडल से हुई पहचान
इंद्रासन के एक कान में कुंडल था। इसी से उनकी पहचान हो पाई। चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों से पुलिस ने कुंडल के बारे में पूछा और हामी भरने पर फोटो दिखाई, जिसके बाद चौरीचौरा पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed