{"_id":"6040589be08a2c051c3da3f1","slug":"mother-and-son-died-after-consuming-poison-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत, दो मासूमों की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत, दो मासूमों की हालत गंभीर
Thu, 04 Mar 2021 09:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव में बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ खाने से रंगीता (32) पत्नी आनंद निषाद और उसके तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसमें रंगीता देवी और उसके छह वर्षीय पुत्र शिवराज की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कटइलवा गांव निवासी रमाशंकर निषाद के पुत्र आनंद की पत्नी रंगीता बुधवार की शाम भोजन करने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है कि करीब पौने बारह बजे घर में चीख-पुकार मच गया। जिसे सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मां रंगीता व उसके बेटे जयराम (10), शिवराज (06) और रामराज (04) के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज मां द्वारा किसी तीखा चीज पिलाने की बात कर रहा था। आनन-फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रंगीता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचते ही शिवराज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया। मां-बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। वहीं इस घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटे की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मंगलसूत्र न खरीदे जाने से नाराज थी रंगीता
आनंद निषाद की पत्नी रंगीता मंगलसूत्र न खरीदे जाने की बात से नाराज चल रही थी। जिसको लेकर उसके द्वारा उठाया गया यह कदम सभी को झकझोर कर रख दिया है। रमाशंकर के तीन पुत्रों में सबसे छोटे अंबुज की नौ मई को शादी है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को परिजनों ने शादी के सामानों की खरीदारी की थी।
रंगीता ने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदने की बात कही। मंगलसूत्र न खरीदे जाने से वह नाराज चल रही थी। परिजन शादी करीब आने पर मंगलसूत्र खरीद कर देने की बात कह रहे थे। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। लोगों के अनुसार बुधवार की रात रंगीता द्वारा मोबाइल के व्हाट्सप से बंगलुरु में काम कर रहे पति सहित अन्य रिश्तेदारों को मैसेज भी किया जाना बताया जा रहा है। मैसेज करने के बाद उसने कीटनाशक दवा स्वयं पीने के साथ बच्चों को भी पिला दिया। मंगलसूत्र के लिए उसने अपने और छह वर्षीय दिव्यांग पुत्र की जान ले लिया।