फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का यह बदमाश दोनों हाथों से एक साथ चलाता था बंदूक, जानिए कैसे हुआ था इसका खौफनाक अंत

Wed, 03 Mar 2021 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Miscreants vipin singh police encounter special story in Gorakhpur
बदमाश विपिन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले सहित आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह का बड़ा नाम था। यह अपने गोली चलाने के अंदाज से मशहूर हुआ। आलम यह था कि जब भी यह वारदात करने को जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसके अंत की कहानी...



 

Miscreants vipin singh police encounter special story in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

एसपी क्राइम अशोक वर्मा के अनुसार, बात 11 जून 2020 की है। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह तभी से पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर छोटू और अरुण की हत्या के फिराक में था।

 

Miscreants vipin singh police encounter special story in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बताया जाता है कि इस दौरान उसे सूचना मिली कि एक दावत में ही छोटू प्रजापति और अरुण घर पर मौजूद हैं। वहीं से विपिन सिंह दो दोस्तों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। उनके घर पर न मिलने पर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला और सीधे शाहगंज निवासी उनके दोस्त अरुण निषाद के घर पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants vipin singh police encounter special story in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

ग्रामीणों ने पुलिस का दिया साथ
उस समय अरुण का छोटा भाई दीपचंद घर के बाहर बैठा हुआ था। विपिन और उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी। हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। भागने के दौरान कार सवार युवकों ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए और तीनों बदमाश फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से शाहगंज का एक दस वर्षीय पुत्र बच्चा भी घायल हो गया था।

 

विज्ञापन
Miscreants vipin singh police encounter special story in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वहीं ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना जारी रखा। इसी बीच क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाने की पुलिस ने नौतन गांव के पास बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पेट में गोली लगने से विपिन सिंह घायल हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। रात में ही उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन सुबह उसने दम तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed