फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर डबल मर्डर: जिस बेटे को पिलाया था अपना दूध, उसी ने बेरहमी से ले ली जान

Mon, 24 Aug 2020 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur double murder special story Relationship between Mother and son news update
बाएं घेरे में आरोपी अंबुज और दाएं घेरे में मृतक हेमलता। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर रविवार को दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। यहां मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक भाई के रिश्तेदारों ने दूसरे भाई की पत्नी और बेटे को फावड़ें से मारकर मौत के घाट उतार दिया। यहां हैरान करने वाली एक बात रही कि जिस आरोपियों ने महिला को मारा है, उसमें एक लड़के को उसने छह माह की उम्र से अपना दूध पिलाकर पाला था। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...

gorakhpur double murder special story Relationship between Mother and son news update
गोरखपुर में डबल मर्डर के बाद गांव में पहुंचकर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

ये है पूरा मामला
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में सगे भाई अरविंद दुबे और राजेश दुबे के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। अरविंद ने महुआ का पेड़ बेच दिया था, जिसे काटने के लिए रविवार को ठेकेदार पहुंचा था। जैसे ही पेड़ कटना शुरू हुआ, राजेश के परिवार के लोग विरोध करने लगे।
 

gorakhpur double murder special story Relationship between Mother and son news update
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें राजेश और अरविंद समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, राजेश के साथ मारपीट की खबर पाकर 10-12 की संख्या में उसके साथी और रिश्तेदार गांव में आ गए। ये लोग अरविंद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी हेमलता (50) व बेटे हर्ष (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur double murder special story Relationship between Mother and son news update
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

दोनों को घायल कर हमलावर फरार हो गए। गांव वाले जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दयानंद शुक्ला पुत्र कौशल किशोर निवासी पानापार, थाना बांसगांव, अंबुज दुबे पुत्र राजेश दुबे निवासी पोखरी गांव, राजेश दुबे पुत्र स्व विश्वनाथ दुबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, सुमन दुबे पत्नी राजेश दुबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, विवेकानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापार थाना बांसगांव, सत्यानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापार थाना बांसगांव, राघवेंद्र पुत्र राजेश दुबे निवासी पोखरी गांव थाना गगहा, दुर्गेश पुत्र सुधाकर पांडेय निवासी चड़ेरिया थाना गगहा, रामानंद शुक्ला पुत्र स्व. कौशल किशोर शुक्ला निवासी पानापर थाना बांसगांव और मनोज चंद पुत्र स्व. चंद्रदीप चंद निवासी पोखरी गांव थाना गगहा पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
gorakhpur double murder special story Relationship between Mother and son news update
मृतक हेमलता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश की पहली पत्नी की बीमारी से 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसका बेटा अंबुज उस समय छह माह का था। हेमलता ने उसे अपना दूध पिलाकर पाला। कुछ दिन बाद राजेश ने दूसरी शादी कर ली। रविवार को पेड़ काटने को लेकर विवाद होने पर अंबुज ने ही रिश्तेदोरों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed