फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार जारी: 40 बूथों पर 1931 ने लगवाया कोविड का टीका, 3500 लोगों का रखा गया था लक्ष्य

Wed, 24 Mar 2021 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 vaccine on 40 booths put 1931 in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण के लिए मंगलवार को 40 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 3500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य के सापेक्ष 1931 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 1686 लोगों ने पहली डोज, जबकि 245ने बूस्टर डोज लगवाएं।  कुल 55 फीसदी टीकाकरण हुआ।   

Covid 19 vaccine on 40 booths put 1931 in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में कुल 40 बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में दो बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए थे।

 

Covid 19 vaccine on 40 booths put 1931 in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

एक बूथ पर कोवैक्सीन तो दूसरे पर कोविशील्ड का टीका लग रहा था। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रांत के प्रांत सह सेवा प्रमुख डॉ राजेश गुप्ता ने टीका लगवाया। इस बीच कई हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 vaccine on 40 booths put 1931 in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।  

 
विज्ञापन
Covid 19 vaccine on 40 booths put 1931 in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण से कोरोना से बचा जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। इसलिए लोग टीका जरूर लगवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed