फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: यहां कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार देख कांप जाएगी रूह, इन भयानक तस्वीरों को देखकर लें सबक

Sat, 17 Apr 2021 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Apr 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 guidelines ignoring during Corona dead patient Funeral in rajghat Gorakhpur
बिनी पीपीई किट के उठाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। यहां संक्रमितों की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार की शाम एक संक्रमित का शव राजघाट स्थित शवदाह गृह लाया गया। जिसे देखने के लिए राजघाट पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें...
Covid 19 guidelines ignoring during Corona dead patient Funeral in rajghat Gorakhpur
गोरखपुर में शवदाह गृह में संक्रमित का शव लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि जिले में बीते तीन दिनों में 2500 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। मृतकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है फिर भी लापरवाही चरम पर है। शुक्रवार शाम राजघाट स्थित शवदाह गृह पर बिना पीपीई किट के शव को उठाया गया।
Covid 19 guidelines ignoring during Corona dead patient Funeral in rajghat Gorakhpur
संक्रमित का शव शवदाह गृह में ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान एक व्यक्ति के चेहरे पर मास्क तक नहीं दिखा। इतना ही नहीं बल्कि सील शव का चेहरा तक खोल कर दिखाया गया। वहीं संक्रमित का अंतिम संस्कार देखने के लिए राज घाट पुल पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 guidelines ignoring during Corona dead patient Funeral in rajghat Gorakhpur
गोरखपुर राजघाट पर संक्रमित का अंतिम संस्कार देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शवदाह गृह पर चिता जलाना हुआ मंहगा
गौरतलब है कि कोरोना काल में एक चिता पर लगने वाली लकड़ी की कीमतें भी बढ़ गई हैं। जिले में एक चिता को जलाने के लिए लगने वाली लकड़ी की कीमत 3000 से 5000 तक है, जबकि घाट पर अंतिम संस्कार कराने की सरकारी कीमत 1500 और 1800 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Covid 19 guidelines ignoring during Corona dead patient Funeral in rajghat Gorakhpur
शवदाह गृह पर शव ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
घाट पर पिछले साल तक लकड़ी की कीमत 600 रुपए से 750 रुपए कुंतल थी जबकि मौजूदा समय में इसकी कीमत बढ़कर 750 रुपए से 1000 तक हो गई है। इस तरह शवदाह गृह पर एक चिता को जलाने के लिए लकड़ी की कीमत में 30 से 40 फीसद तक की वृद्धि हुई है। बता दें कि राजघाट पर अंतिम संस्कार कराने के लिए घाट पर स्थित लकड़ी की दुकानों पर अलग-अलग कीमत पर लकड़ी उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed