फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: होम आइसोलेशन में हैं तो इन खास बातों का रखें ध्यान, इलाज में देरी हुई तो जा सकती है जान

Wed, 14 Apr 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Apr 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert Covid Command Center responsible for recruiting covid patients in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) को कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी दी गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीज परेशानी होने पर आईसीसीसी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। यहां से उन्हें भर्ती कराने में मदद, बेड की उपलब्धता समेत अन्य जानकारी मिल जाएगी।

Corona Alert Covid Command Center responsible for recruiting covid patients in Gorakhpur
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कोविड पीड़ितों के परिजनों से अपील की है कि आईसीसीसी की मदद लें। मरीज को भर्ती कराने के लिए अपने मन से अस्पताल न ले जाएं। संबंधित अस्पताल में बेड की दिक्कत हुई तो इलाज में देरी खतरनाक हो सकती है। ऐसे में मरीजों की जान भी जा सकती है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मदद के लिए जिले में रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) को भी सक्रिय किया गया है।

Corona Alert Covid Command Center responsible for recruiting covid patients in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay
ऑक्सीजन का स्तर 95 से नीचे आए तो फौरन करें संपर्क
डॉ. सुधाकर पांडेय ने सुझाव दिया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहना चाहिए। अगर यह 95 से नीचे आ रहा है तो फौरन आरआरटी को बताएं और मरीज को भर्ती करवाने के लिए आईसीसीसी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस, अस्पताल की जानकारी समेत अन्य सभी मार्गदर्शन मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड मरीज के संपर्क में आए लोगों के बारे में सर्विलांस टीम को सही-सही जानकारी दें, ताकि बीमारी की रोकथाम में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Alert Covid Command Center responsible for recruiting covid patients in Gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
इन फोन नंबरों पर मिल सकती है मदद
सीएमओ ने बताया कि मरीज को भर्ती करवाने के लिए आईसीसीसी के हेल्पलाइन नंबर 9532797104, 9532041482, 0551-2202205 और 0551-2204196 पर सूचना दें। ये नंबर 24 घंटे क्रियाशील रहते हैं।
विज्ञापन
Corona Alert Covid Command Center responsible for recruiting covid patients in Gorakhpur
covid19 - फोटो : पीटीआई
विशेष परिस्थिति में यहां भी कर सकते हैं संपर्क
आईसीसीसी से जुड़ीं उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के सामान्य बेड एवं आईसीयू बेड की उपलब्धता के बारे में जानकारी इस केंद्र पर अपडेट रहती है। मरीजों के परिजन उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी के मोबाइल नंबर 7518513339 पर भी विशेष परिस्थिति में संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed