गोरखपुर में सेना में अफसर बनने का सपना सजोए तैयारी कर रहे पूर्वांचल के युवाओं की राह अब और आसान होगी। ऐसे युवाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार यानी आज बड़ा तोहफा देंगे। खाद कारखाना परिसर में 50 एकड़ में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
तस्वीरें: गोरखपुर में आज सीएम योगी रखेंगे सैनिक स्कूल की आधारशिला, 50 एकड़ भूमि पर होगा भव्य निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों, महापुरुषों के नाम से होगी स्कूल की इमारतें
मुख्यमंत्री की मंशा है कि सैनिक स्कूल के परिसर का माहौल ऐसा हो जो विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा भरता रहे। सीएम के निर्देशों के अनुरूप यहां बनने वाली हर इमारत का नाम शहीदों, महापुरुषों के नाम से होगा। स्कूल कैंपस में बागवानी, जैविक खेती व गोशाला की भी व्यवस्था होगी।
सीएम योगी ने कहा था कि स्कूल का परिसर ऐसा हो, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो। विद्यालय के छात्रावासों के नाम भारत के गौरवशाली इतिहास के नायकों पर रखे जाएं। विश्व की श्रेष्ठतम सेना के शूरवीरों के नाम पर भी परिसर में अलग-अलग स्थलों का नामकरण किया जाए।
सोलर सिस्टम के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी
सैनिक स्कूल के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां सभी भवनों में सोलर सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। क्लास रूम, हॉस्टल के अलावा बहुउद्देश्यीय सभागार, प्रेक्षागृह भी बनाया जाएगा। सुरक्षा और अनुशासन पर नजर रखने के लिए समूचा कैम्पस सीसीटीवी कैमरों से कवर रहेगा। मार्च पास्ट, झंडारोहण के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे।
खेल प्रतिभाएं भी तराशी जाएंगी
सैनिक स्कूल के कैंपस में खेल प्रतिभाएं भी तराशी जाएंगी। यहां के विद्यार्थियों को फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, घुड़सवारी, शूटिंग, जिम्नास्टिक, तैराकी, टेनिस, दौड़ आदि खेलों के लिए प्रशिक्षण मिलेगा और इसके निमित्त ट्रैक व कोर्ट भी होंगे।