फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी का निर्देश: कांटैक्ट ट्रेसिंग पर जोर देकर रोकें कोरोना संक्रमण, साफ-सफाई पर दें विशेष ध्यान

Sat, 10 Apr 2021 08:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inquired and Instructions for control measures of Corona virus in Gorakhpur
वाराणसी और प्रयागराज का औचक दौरा कर सीएम गोरखपुर आए। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांटैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया जाए, ताकि संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सके।
CM Yogi Adityanath inquired and Instructions for control measures of Corona virus in Gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज और वाराणसी में कोरोना नियंत्रण के इंतजाम की समीक्षा की है। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर आ गए। सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। देर शाम ही गोरखनाथ मंदिर परिसर सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी की।
CM Yogi Adityanath inquired and Instructions for control measures of Corona virus in Gorakhpur
कोरोना नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़नी है। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इलाज की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एंटीजन किट के साथ ही आरटीपीसीआर जांच बढ़ाई जाए। इससे कोरोना का संक्रमण रोका जा सकेगा। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिए और कहा कि कंटेनमेंट जोन में दवा का छिड़काव कराया जाए। वहीं कमिश्नर व जिलाधिकारी ने अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inquired and Instructions for control measures of Corona virus in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। - फोटो : अमर उजाला।
फोरलेन का निर्माण जल्द पूरा करें
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-महराजगंज, गोरखपुर-वाराणसी एवं मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के निर्माण के बारे में जानकारी ली है। साथ ही कहा है कि गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन का काम एक महीने के भीतर पूरा किया जाए। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का काम तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन से बिजली के खंभों को जल्द  शिफ्ट करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के नवागत मुख्य अभियंता को दिए। मुख्यमंत्री ने  इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inquired and Instructions for control measures of Corona virus in Gorakhpur
सीएम योगी रामगढ़ताल को जलकुंभी मुक्त कराने के दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।
रामगढ़ताल को जलकुंभी मुक्त बनाएं
मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल में जलकुंभी के फैलाव की जानकारी ली। साथ ही कहा कि रामगढ़ताल की खूबसूरती में किसी तरह का ग्रहण नहीं लगना चाहिए। ताल को जल्द ही जलकुंभी मुक्त बनाया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed