फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जनता दरबार में फरियाद सुनकर नाराज हुए सीएम योगी, बोले- पीड़ितों की न सुनने वाले पुलिसकर्मियों पर करें कार्रवाई

Mon, 26 Jul 2021 09:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jul 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath in Janta Darabar at Gorakhnath Temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता दरबार लगाया। हिंदू सेवाश्रम में 550 से ज्यादा फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी को सुना और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।


जनता दरबार में ज्यादातर मामले पुलिस से जुड़े आए थे। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और एसएसपी से कहा कि थाना, चौकी पर ही समस्या के समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसा न करने वाले थाना या फिर चौकी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। छोटे मामले जनता दरबार तक आएंगे तो पीड़ितों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीड़ित की सुनवाई प्राथमिकता पर होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर गो-शाला जाकर गायों को गुड़ व चना खिलाया। गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद जनता दरबार में पहुंच गए। मुख्यमंत्री के सामने ज्यादातर मामले जमीन विवाद से जुड़े आए। कई ऐसे मामले थे, जहां पुलिस पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगे। 
Cm Yogi Adityanath in Janta Darabar at Gorakhnath Temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
पिपराइच में 12 जुलाई को दुकानदार ब्रिजेश विश्वकर्मा की हत्या और आरोपियों की गिरफ्तारी का मामला भी आया था। एक प्रिंसिपल पर हमले व एक महिला से दुष्कर्म की शिकायत की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु से जानकारी ली है। एसएसपी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पिंसिपल से मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Cm Yogi Adityanath in Janta Darabar at Gorakhnath Temple Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
पिपराइच हत्याकांड में नामजदों के अलावा कुछ और लोगों के नाम आए हैं। गहनता से जांच जारी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतें। पीड़ित का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। हर फरियादी का बात गंभीरता से सुनी जाए। गहनता से जांच कराके फैसला लिया जाए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। मुक्यमंत्री के साथ ही विशेष कार्यधिकारी मोतिलाल सिंह ने भी फरियादियों से प्रार्थनापत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath in Janta Darabar at Gorakhnath Temple Gorakhpur
जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप
कुशीनगर की इंदूमति त्रिपाठी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना था कि एक व्यक्ति की शह पर पुलिस ने पति को ताने ले जाकर प्रताड़ित किया है। व्यक्ति मकान पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस के पास मामला पहुंचा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath in Janta Darabar at Gorakhnath Temple Gorakhpur
जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला।
इलाज के लिए मांगी मदद
सहर तहसील के ग्राम ठाकुरपुर नंबर एक निवासी दिनेश ने कैंसर के इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से धनराशि दिलाने की मांग की है। दिनेश का इलाज बीएचयू से हो रहा है। इलाज के लिए साठ हजार रुपये की आवश्यकता है। यदि धनराशि की व्यवस्था हो जाए तो उसका इलाज हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed