फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द पूरा होगा सीएम योगी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट, विकास कार्यों की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिया खास निर्देश

Thu, 04 Feb 2021 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath directed to complete work of Rajghat and Ramghat during development meeting of gorakhpur
10 तक पूरा हो जाएगा राजघाट व रामघाट का काम। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट राप्ती नदी के किनारे निर्माणाधीन राजघाट और रामघाट का काम 10 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसी महीने इसके लोकार्पण की भी तैयारी है। दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम को मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को तय समयावधि में काम पूरा करने का निर्देश दिया।
CM Yogi Adityanath directed to complete work of Rajghat and Ramghat during development meeting of gorakhpur
गोरखपुर राजघाट। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि घाट पर जाने वाले रास्ते को चौड़ा कर दो लेन बनाया जाए। वहां लकड़ी का कारोबार करने वाले लोगों को पुनर्वासित किया जाए। साथ ही नाले को शिफ्ट किया जाए। नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर यह काम करेंगे।
CM Yogi Adityanath directed to complete work of Rajghat and Ramghat during development meeting of gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने जंगल कौड़िया-माहद्दीपुर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath directed to complete work of Rajghat and Ramghat during development meeting of gorakhpur
चौरीचौरा स्मारक। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी निर्माणाधीन प्रमुख सड़कों की प्रगति पूछी जिसके बारे में उन्हें जानकारी दी गई। उन्होंने सभी निर्माण कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही चौरी चौरा स्मारक तक जाने के लिए रेल ओवर ब्रिज बनाने के संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। 2022 में इसका काम शुरू हो सकता है। सघन आबादी होने की वजह से कुछ लोगों की जमीन का अधिग्रहण भी करना पड़ सकता है। फिलहाल रेल ओवर ब्रिज के निर्माण पर 60 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath directed to complete work of Rajghat and Ramghat during development meeting of gorakhpur
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चौरीचौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि शहीदों के परिजनों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उनका पूरा ख्याल रखा जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed