फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: स्वच्छता की रैंकिंग में लुढ़का अपना गोरखपुर, पिछले साल हासिल की थी 82वीं रैंक

Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey 2021 Gorakhpur rolled in ranking of cleanliness
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कूड़ा निस्तारण में माकूल सुधार नहीं हो पाने की वजह से स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में इस बार अपना गोरखपुर 29 पायदान नीचे आ गया। देश के 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में जहां पिछली बार राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर को 82वीं रैंक हासिल हुई थी, लेकिन इस बार यह रैंकिंग लुढ़क कर 111 रह गई। कुल 6000 अंक में गोरखपुर को केवल 3174.06 ही हासिल कर सका। प्रदेश में गोरखपुर की रैंकिंग 8वीं रह गई है।



मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स द्वारा देश के 4203 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की स्वच्छता रैंकिंग जारी कर दी गई। शनिवार को राष्ट्रपति रामनोथ कोविंद ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की राष्ट्रीय रैंकिंग घोषित की। 2017 में जब स्वच्छ रैंकिंग की शुरुआत हुई थी तो गोरखपुर को 314वीं रैंक हासिल हुई थी।

Cleanliness Survey 2021 Gorakhpur rolled in ranking of cleanliness
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

पिछले वर्ष तक लगातार चार साल के दौरान गोरखपुर नगर निगम ने स्वच्छता के मामले में लगातार सुधार किया है। शहर को वर्ष 2018 में 280 वां, वर्ष 2019 में 226 वां स्थान हासिल हुआ था। 2020 में 82वीं रैंक हासिल हुई थी। नगर निगम ने 144 स्थान की छलांग लगाई थी, लेकिन इस बार गोरखपुर की रैंकिंग 29 पायदान लुढ़क गई।

 

Cleanliness Survey 2021 Gorakhpur rolled in ranking of cleanliness
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

इसलिए पिछड़ गया अपना शहर
घर-घर से कूड़ा उठान की व्यवस्था पिछले वर्ष तक लागू नहीं हो सकी थी। हालांकि इस बार नगर आयुक्त अविनाश सिंह के प्रयास से काफी तेजी से लागू किए जाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा सॉडिल वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने की दिशा में गोरखपुर नगर निगम अब तक सफल नहीं हो सका है। सर्टिफिकेशन, सिटिजन फीडबैक आदि के मामले में भी गोरखपुर ने काफी कम अंक हासिल किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cleanliness Survey 2021 Gorakhpur rolled in ranking of cleanliness
महापौर सीताराम जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।

मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि कुछ कमियां रह गईं थी। इस वजह से इस बार रैंकिंग में गिरावट आई है। जो भी कमियां रह गई हैं, उसमें सुधार किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि अगली बार गोरखपुर की रैंकिंग में सुधार आए।

विज्ञापन
Cleanliness Survey 2021 Gorakhpur rolled in ranking of cleanliness
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।
शहर रैंकिग पुरानी रैंकिंग
लखनऊ 12 12
गाजियाबाद 18 19
कानपुर 21 24
आगरा 24 16
प्रयागराज 26 20
मेरठ 27 41
गोरखपुर 111 82
 
शहर    स्कोर
लखनऊ     4586.17
गाजियाबाद 4220.20
कानपुर     3847.67
आगरा      3715.53
प्रयागराज   3613.72
मेरठ       3598.23
वाराणसी    3532.15
गोरखपुर    3174.06


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed