फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में फूंका गया चीन के राष्ट्रपति का पुतला, लोगों ने कहा- नहीं चाहिए चाइनीज सामान

Wed, 17 Jun 2020 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chinese President effigy burnt in Gorakhpur-Basti division after Border dispute
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

चीन की हरकत से नाराज लोगों ने गोरखपुर और बस्ती मंडल में जगह-जगह चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। सीमा पर हुए संर्घष में भारतीय जवानों की शहदात पर लोगों ने चीन को मुहतोड़ जवाब देने की बात पर जोर दिया।

Chinese President effigy burnt in Gorakhpur-Basti division after Border dispute
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में चीन सैनिकों की कायराना हरकत के पर सभी राजनीतिक पार्टियां, व्यापारी दल व आम नागरिकों ने एक सुर में चीन का विरोध किया। अपने विरोध को दिखाने के लिए उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला व झंडा जलाकर विरोध जताया। वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
Chinese President effigy burnt in Gorakhpur-Basti division after Border dispute
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले के सिसवा में रामजानकी मंदिर परिसर में व्यापारियों ने पुतला जलाया तो नौतनवां में पूर्व सैनिको ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर पुलता फूंका। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायत नगर चौराहे पर बबलू चौरसिया के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने बैठक कर चीन के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese President effigy burnt in Gorakhpur-Basti division after Border dispute
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गलवां घाटी में शहीद सेना के जवानों को शहर के रामगुलाम टोला बेरमहिया बाबा परिसर में श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि गलवान घाटी में मां भारती के वीर सपूतों ने देश के सीमा की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। जवानों का यह बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। चीन को उसके शातिराना हरकत का मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chinese President effigy burnt in Gorakhpur-Basti division after Border dispute
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले में बार्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और इसमें भारतीय सैनिकों के शहीद होने की घटना से लोग गुस्से और गम में हैं। लोगों का कहना है कि अब चीन भी पाकिस्तान जैसा दुश्मन बनता जा रहा है। लिहाजा चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहिए। लोग चीन के सामानों को नहीं खरीदने की बात कह रहे हैं। रामकोला रोड पर रेडिमेड वस्त्र विक्रेता सुरेश शर्मा का कहना है कि चीन हमेशा भारत को अस्थिर करने की कोशिश में लगा रहता है। वर्तमान घटना भी उसका ही परिणाम है। ऐसे देश से बचना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed