{"_id":"5e12e8aa8ebc3e88026db432","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-indirect-attack-akhilesh-yadav-and-priyanka-vadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM योगी बोले, ‘बाप-दादा ने रकम नहीं कमाई कि सपा नेता पेंशन की खैरात बांटेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी बोले, ‘बाप-दादा ने रकम नहीं कमाई कि सपा नेता पेंशन की खैरात बांटेंगे’
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। प्रबुद्धजनों की गोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश के विभाजन का प्रायश्चित करने का एक अवसर मिला था लेकिन उनकी एक नेत्री बवालियों के बीच फोटो सेशन कराने पहुंच गईं।
2 of 5
संगोष्ठी मे मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरे दल के मुखिया कहते हैं कि नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) का फार्म नहीं भरेंगे। एनआरसी आया तो कोई जानकारी नहीं देंगे। बवाल में जेल जाने वालों को पेंशन देने की बात करने वालों का नैतिक पतन हो चुका है। भला बताइए, पेंशन की रकम क्या उनके बाप, दादा ने कमा कर रखा है कि खैरात बाटेंगे। नए कानून पर कांग्रेस, सपा ने अफवाह फैलाई, फिर हिंसा के लिए उकसाया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की तरफ से गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में सीएए पर जागरूकता गोष्ठी कराई गई। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री ने माइक संभाला तो निशाने पर विपक्ष रहा। हमलावर योगी ने कहा कि जाति, धर्म, मत और मजहब की राजनीति करने वाले विपक्ष की इस दुष्प्रवृत्ति को समझने की जरूरत है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गलतफहमी फैलाई गई। आगजनी और तोड़फोड़ करने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के लोग देश की विधायिका को चुनौती दे रहे हैं। यह कानून नागरिकता देने वाला है, किसी की नागरिकता लेने वाला नहीं। कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है। साम्यवाद में कहा गया है कि एक झूठ को सौ बार बोलने पर वह सच लगने लगता है। कांग्रेस यही करना चाहती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने पाएगा। योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ताबड़तोड़ हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के एक दल के नेता ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रबुद्धजन अब चुप न बैठें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के लोग अब चुप न बैठें, घरों से निकलें और सीएए पर अफवाहों का पर्दाफाश करें। समाज का प्रबुद्धजन जैसा आचरण करता है लोग उसका अनुसरण करते हैं। प्रबुद्धजनों की यह जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को सही बात बताएं और एक ऐसा माहौल तैयार करें कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।