फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triple Murder: एकतरफा मोहब्बत में हुई थी तीन लोगों की हत्या, अब चार्टशीट दाखिल

Tue, 26 Jul 2022 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jul 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Charge Sheet filr after Triple Murder in one side love
Gorakhpur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के रायगंज में 24 अप्रैल को हुए तिहरे हत्याकांड को अकेले आलोक पासवान ने अंजाम दिया था। इस बात का खुलासा पुलिस की चार्जशीट से हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आलोक पासवान के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। परिजनों के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन लोगों का कहना था कि हत्या में कुछ और लोग शामिल रहे होंगे। चार्जशीट में अन्य लोगों को आरोपों से बरी कर दिया है।



 

Charge Sheet filr after Triple Murder in one side love
Gorakhpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला

खोराबार थाने में केशव ने दी तहरीर में लिखा था कि मेरी चचेरी बहन प्रीति को गांव में रहने वाला आलोक पासवान पसंद करता था। आए दिन वह परेशान करता था। 24 अप्रैल को चाचा गामा, चाची और बहन प्रीति के साथ मेरे घर बहन के मटकोड़वा में आ रहे थे। अभी वह रामदवन के घर के पास पहुंचे थे कि आलोक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

 

Charge Sheet filr after Triple Murder in one side love
triple murder in gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

खोराबार के रायगंज में प्रीति और उसके पिता-माता का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की दो टीम ने किया था। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई थी। पोस्टमार्टम में प्रीति के सिर पर इतने वार मिले थे कि उसे गिना ही नहीं जा सकता। पूरा सिर फटा पाया गया था। वहीं, पिता गामा के सिर पर चार और मां के सिर व गर्दन के पास तीन जगह गहरे घाव मिले थे। पोस्टमार्टम से साफ था कि आलोक पासवान का मकसद बेरहमी से हत्या करना था। जिस तरह से उसने प्रीति को मारा था, उससे आलोक का गुस्सा झलक रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Charge Sheet filr after Triple Murder in one side love
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना था कि आरोपी आलोक 6 महीने पहले मृत प्रीति के स्कूल गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, तब उसने उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद सुलह हो गई थी। गांव में चर्चा है कि मामला थाने भी गया था। बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी।

 

विज्ञापन
Charge Sheet filr after Triple Murder in one side love
gorakhpur triple murder - फोटो : अमर उजाला

आरोपी आलोक रायगंज स्थित अपने ननिहाल में रहता था। वह मूलरूप से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के रैना गांव का रहने वाला है। वह अपने मामा महेंद्र पासवान के घर में रहता था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed