फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीएसई : सरकार के फैसले का विद्यार्थियों ने किया स्वागत, बोले- 'जान है तो जहान है'

Thu, 15 Apr 2021 03:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Apr 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
CBSE Students support government for 10th class examination cancel and 12th class exam postponement
दसवीं की परीक्षा निरस्त और बारहवीं की स्थगित होने के फैसले का विद्यार्थियों ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के तेजी से फैल रहे दुष्प्रभाव के मद्देनजर सरकार की ओर से चार मई से प्रस्तावित सीबीएसई दसवीं की परीक्षा निरस्त और बारहवीं की परीक्षा स्थगित किए जाने के फैसले का विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। कहा कि जान है तो जहान है। निश्चित रूप से इन कक्षाओं में चढ़ने वाले नंबर जीवन पर्यंत आप के काम आते हैं, मगर जीवन ही नहीं रहेगा तो नंबर लेकर कोई क्या करेगा। दसवीं के विद्यार्थियों ने कोविड की वजह से खौफ के साए में आधे से अधिक समय ऑनलाइन कक्षाओं से तैयारी की है। थोड़ी निराशा हुई है मगर सरकार के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रहा है। सरकार विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए जो नियम बनाए, उसमें थोड़ी नरमी बरते। वहीं बारहवीं के विद्यार्थियों ने कहा कि तैयारियां पूरी हो चुकी है, परीक्षाएं टलने से रिवीजन का समय मिला है और बेहतर तैयारी से बोर्ड परीक्षा के मैदान में उतरेंगे। जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा में 15000 विद्यार्थी शामिल होंगे।
CBSE Students support government for 10th class examination cancel and 12th class exam postponement
निखिल सिंह - फोटो : अमर उजाला।
हर विद्यार्थी का रखा जाए ख्याल
आर्मी पब्लिक के कक्षा दसवीं के छात्र निखिल सिंह ने बताया कि स्कूल कोविड महामारी जिस तरह से पांव पसार रही है। ऐसे में परीक्षा को टाले जाने की मांग की जा रही थी, उम्मीद नहीं थी परीक्षा निरस्त होगी। सरकार प्रमोट करने के नियमों में हर विद्यार्थी का ख्याल रखे।
CBSE Students support government for 10th class examination cancel and 12th class exam postponement
यशिका बजाज - फोटो : अमर उजाला।
प्रमोशन में कम मिले नंबर तो दूंगी परीक्षा
आरपीएम एकेडमी के कक्षा दसवीं की छात्रा यशिका बजाज ने बताया कि साल भर परीक्षा की तैयारी की है। सरकार के फैसला से थोड़ी हैरत हुई है। देखते हैं कि विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए किस गाइड लाइंस का पालन किया जाता है। पंसद नहीं आया तो परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Students support government for 10th class examination cancel and 12th class exam postponement
शाश्वत सिंह - फोटो : अमर उजाला
रिवीजन पर होगा फोकस
आरपीएम एकेडमी के कक्षा बारहवीं के छात्र शाश्वत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सरकार ने बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला बनाया है। जो समय मिला है उसमें ज्यादा से ज्यादा रिवीजन पर ध्यान दूंगा।
विज्ञापन
CBSE Students support government for 10th class examination cancel and 12th class exam postponement
आदित्य प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला।
देर से होगी परीक्षा तो आगे होगी परेशानी
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने सही फैसला लिया है। मगर उनसे उम्मीद है कि देर से परीक्षाएं होने से इंजीनियरिंग, मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों को राहत प्रदान करे। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed