फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीएसई: इंटरनल असेसमेंट में चमके तो दसवीं में बरसेंगे नंबर, जानिए क्या कहता है बदला हुआ नियम!

Fri, 16 Apr 2021 08:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
CBSE announced to promote students after canceling examinations of class 10
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं की परीक्षाओं को निरस्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रमोट करने का एलान किया है। मगर प्रमोशन का आधार क्या होगा, इसपर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। मगर जानकारों की मानें तो बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष की भांति प्रमोशन के लिए इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क को ही आधार बनाया जा सकता है। जिले में बोर्ड से संचालित 113 स्कूलों में दस हजार विद्यार्थी दसवीं के लिए पंजीकृत हैं।



 

CBSE announced to promote students after canceling examinations of class 10
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

पिछले साल कोरोना के चलते सीबीएसई को बीच में ही परीक्षाएं रोकनी पड़ी थीं। 10वीं और 12वीं के कई पेपर नहीं हो सके थे। सीबीएसई 10वीं कक्षा के कई पेपर बच गए थे लेकिन मुख्य विषयों की श्रेणी में नहीं आने के कारण ये पेपर नहीं कराए गए थे। 10वीं व 12वीं के शेष बचे कुल 83 विषयों के पेपरों में से 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं ली गईं थीं। शेष 54 विषयों का ग्रेडिंग से मूल्यांकन किया गया था। इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर इन पेपरों का रिजल्ट जारी हुआ था। संभव है कि सीबीएसई इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और असाइनमेंट वर्क के आधार पर जारी कर सकती है।

 

CBSE announced to promote students after canceling examinations of class 10
सीबीएससी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

दसवीं में मिले नंबर से नहीं संतुष्ट तो दे सकेंगे परीक्षा
शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा तैयार की गई एक वैकल्पिक पद्धति से जारी किया जाएगा। जल्द ही बोर्ड मूल्यांकन का फॉर्मूला तैयार करेगा। अगर कोई छात्र इस पद्धति से दिए गए मार्क्स से असंतुष्ट होता है तो उसे बाद में मौका दिया जाएगा। हालात ठीक होने पर परीक्षा कराई जाएगी जिसमें ऐसे छात्र अपने मार्क्स सुधार सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE announced to promote students after canceling examinations of class 10
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

नहीं हुआ था टॉपर्स का एलान
पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई थी। कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था।


 

विज्ञापन
CBSE announced to promote students after canceling examinations of class 10
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

एक जून को समीक्षा कर जारी होगा बारहवीं का कार्यक्रम
देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने चार मई से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। 12वीं की परीक्षा टाल दी गई है। 1 जून को स्थिति की समीक्षा करने के बाद 12वीं के नए शेड्यूल पर फैसला लिया जाएगा।

कक्षा 11वीं में प्रवेश शुरू
दसवीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किए जाने के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों ने कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आरपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अजय शाही ने बताया कि कक्षा 11वीं में प्रवेश शुरू हो गया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed