उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बीते मार्च महीने में एक महिला ने अपने पति पर हैरान करने वाला आरोप लगाया था। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए पति अप्राकृतिक दुष्कर्म और नाजुक अंग पर मिर्च पाउडर डालने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
अजब-गजब: पत्नी ने पति पर प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने का लगाया था आरोप, अब बोली- गुस्से में चली गई थी थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की महिला ने मार्च महीने में अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और नाजुक अंग पर मिर्च पाउडर डालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ऊधर आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया।
महिला ने आरोप लगाया था कि एक मई 2014 में उसकी शादी हुई थी। 17 अक्तूबर 2015 और 5 मई 2018 में दो बेटियों ने जन्म लिया। इसके बाद पति ने घरेलू हिंसा करने के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर नाजुक अंगों पर मिर्च पाउडर डाल दिया। पत्नी थाने पहुंची तो पति घर छोड़कर भाग गया।
वहीं पुलिस जब मामले को लेकर दबिश देने लगी, तो महिला थाने पहुंच गई। उसने अपने पति को बेकसूर बताते ही पति को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। उसने कहा कि उसके पति को छोड़ दिया जाए, उसने गुस्से में आकर सारी बातें बोल दी थी और केस दर्ज करा दिया था। अब वादी के ही पलट जाने की वजह से पुलिस भी बेबस थी।
इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी कि महिला अपने ही बयान से पलट गई। ऐसे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल को बंद कर दिया है।