फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: गोरखपुर समेत पूर्वांचल के मोबाइल यूजर्स को BSNL देगा जल्द नव वर्ष का ये तोहफा

Mon, 06 Jan 2020 09:44 PM IST
विजय जैन रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 06 Jan 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
BSNL will give 4G Network for mobile users of Purvanchal including Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

निजी दूरसंचार कंपनियों की ही तरह बीएसएनएल भी अपने उपभोक्ताओं को 4जी सेवा देने जा रही है। बीएसएनएल की तरफ से सिम देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। नए साल में इस सेवा को गोरखपुर समेत पूर्वांचल में प्रभावी किया जाएगा।

BSNL will give 4G Network for mobile users of Purvanchal including Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर में पहली मार्च से 3जी सेवा को मजबूती देने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर स्पेक्ट्रम बढ़ाए जाएंगे। एक मार्च से 4जी स्पेक्ट्रम लगाकर सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताया कि अभी भी जो उपभोक्ता 3जी सेवा का लाभ उठा रहे हैं उसकी स्पीड दूसरी कंपनी के 4जी से अधिक है।

BSNL will give 4G Network for mobile users of Purvanchal including Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

बताया गया कि डाटा स्पीड बढ़ाने तथा नेटवर्क के अच्छा कवरेज के लिए 3जी को 4जी में अपग्रेड कर दिया जायेगा। हालांकि विभाग को दावा है कि 3जी में आवाज की गुणवत्ता और स्पीड 4जी से कम नहीं है। दूसरे नेटवर्क की तुलना में न्यूनतम बैलेंस होना जरूरी नहीं। कस्टमर केयर भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निदान करती है। बताया कि अन्य निजी कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल की स्पीड पहले से ही अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL will give 4G Network for mobile users of Purvanchal including Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जनवरी में बढ़ जाते हैं गोरखपुर में उपभोक्ता
बीएसएनएल के एमपी श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी में गोरखपुर में बीएसएनएल के नेटवर्क की डिमांड बढ़ जाती है। 14 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर में दूरदराज से बीएसएनएल के उपभोक्ता गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर खिचड़ी प्रसाद चढ़ाते हैं। बताते चलें कि गोरखनाथ मंदिर में 14 जनवरी से एक माह तक खिचड़ी मेला चलता है। मान्यता है कि नेपाल से पहली खिचड़ी प्रभु गोरक्षनाथ को चढ़ाई जाती है। इस त्योहार में शहर में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या छह लाख तक बढ़ जाती है।


 
विज्ञापन
BSNL will give 4G Network for mobile users of Purvanchal including Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये है स्थिति
जिले में उपभोक्ताओं की संख्या -4 लाख 80 हजार
रोमिंग व बाहरी उपभोक्ता- 30 हजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed