फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: कोविड मरीजों से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हुआ फुल, अब नहीं चेते तो गंवानी पड़ेगी जान

Fri, 09 Apr 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
BRD Medical College becomes full of Covid patients in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्थित कोविड अस्पताल में अब सिर्फ नौ बेड खाली हैं, जबकि 91 मरीज भर्ती हो चुके हैं। बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान बेड बढ़ाने की तैयारी पर चर्चा की। बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। लोग बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस गलती से उनकी जान आफत में पड़ सकती है।









 

BRD Medical College becomes full of Covid patients in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज में पिछले साल दो कोरोना वार्ड बनाए गए थे। सुपर स्पेशियलिटी में दो सौ व बाल सेवा संस्थान में तीन सौ बेड का वार्ड संचालित हो रहा था। कोरोना मरीज कम होने से फरवरी में दो सौ बेड का वार्ड बंद कर दिया गया। जो तीन सौ बेड का वार्ड संचालित हो रहा है उसमें भी अभी केवल 100 बेड ही सक्रिय हैं। 91 गंभीर मरीज भर्ती हो चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

BRD Medical College becomes full of Covid patients in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

दो सौ बेड वाले वार्ड को सक्रिय करने की तैयारी
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुपर स्पेशियलिटी में दो सौ बेड के कोरोना वार्ड को सक्रिय करने की तैयारी चल रही है। जिससे लेवल थ्री (अति गंभीर) मरीजों को भर्ती करने में कोई दिक्कत न आए। इसके अलावा लेवल टू (हल्के लक्षण वाले) मरीजों को भर्ती करने के लिए टीबी अस्पताल में 70 बेड सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही दो निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों को भर्ती करने की अनुमति दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
BRD Medical College becomes full of Covid patients in Gorakhpur
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते 24 घंटे में 212 नए मरीज मिले हैं। इनमें 118 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमितों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 22835 हो गई है। 21352 स्वस्थ हो चुके हैं। 369 की मौत हो चुकी है। 1114 सक्रिय मरीज हैं।

 

विज्ञापन
BRD Medical College becomes full of Covid patients in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। जिन्हें कोई लक्षण नहीं हैं, वे होम आइसोलेट रह सकते हैं। कोरोना वार्ड अब फुल होने के करीब है। वहां और बेड सक्रिय किए जाएंगे। साथ ही सुपर स्पेशियलिटी को तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी मरीज को दिक्कत न होने पाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed