फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: प्रेमी ने दुल्हन के ससुराल पहुंचकर पति से कराया तलाक, फिर अपने साथ रखने से भी कर दिया इनकार

Mon, 07 Jun 2021 09:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Jun 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
boy friend lover reached new married bride in laws get divorced husband and Cheated in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नई नवेली दुल्हन की जिंदगी पति और प्रेमी के बीच उलझकर रह गई है। प्रेमी ने पहले शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शोषण किया। फिर जब किसी तरह उसकी शादी हो गई तो उसके ससुराल पहुंच कर उसे अपनी पत्नी बताते हुए उसका तलाक करा दिया। अब जब लड़की को अपने घर रखने की बारी आई तो उसके जेवर लेकर प्रेमी फरार हो गया। 


मामला सामने आया तो पता चला कि प्रेमी शादी शुदा है और दो बच्चों का पिता है। शादी के जोड़े में चौरीचौरा थाने पहुंची दुल्हन न्याय के लिए चार दिन से थाने का चक्कर लगा रही है। लड़की का एक गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की से शादी करने का झांसा देकर वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 
boy friend lover reached new married bride in laws get divorced husband and Cheated in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
लड़की के मुताबिक उसने अपने को अविवाहित बताया और शादी कर मुंबई में रहने का झांसा दिया था। लड़की के माता-पिता को भी उसके प्रेम संबंध की जानकारी थी। लेकिन उन्होंने उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कर दी।
boy friend lover reached new married bride in laws get divorced husband and Cheated in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लड़की की शादी 13 मई 2021 को हुई और वह अपनी ससुराल में पति के साथ खुश थी। इस बीच उसके प्रेमी को कहीं से उसके पति का मोबाइल नंबर मिल गया। पति के मोबाइल पर झगड़ा करने के बाद उसके घर पहुंच कर चार दिन तक उसे अपनी पत्नी बताकर विवाद करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy friend lover reached new married bride in laws get divorced husband and Cheated in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे श्यामदेउरवा थाने भी लाई लेकिन वह लड़की को अपने साथ रखने के लिए अडिग था। वहां गांव के लोगों के सामने पति ने मजबूर होकर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। लड़की अपना जेवर, कपड़ा लेकर प्रेमी के साथ उसके घर आ गई, तो वहां लड़के की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
boy friend lover reached new married bride in laws get divorced husband and Cheated in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
प्रेमी ने लड़की के जेवर और कपड़े ले लिए और उसे अपने घर से निकाल दिया। लड़की के मुताबिक उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी संग उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद शादी के जोड़े में चौरीचौरा थाने पहुंची युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। लड़की की मदद की जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed