फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur: गोरक्षनगरी में नए साल से पहले तीन फोरलेन-तीन ओवर ब्रिज की पड़ेंगी नींव

Mon, 10 Oct 2022 11:59 AM IST
vivek shukla अरुण चन्द, गोरखपुर।
अरुण चन्द, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Oct 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Before new year in Gorakhpur foundation of three four-lane-three over bridges will be laid
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षनगरी के लोगों को जल्द ही तीन फोरलेन और तीन ओवरब्रिज  का तोहफा मिलेगा। नए साल के पहले इन परियोजनाओं की आधारशिला रख देने की तैयारी है तो वर्ष 2024 तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य है। इन सड़कों, ओवरब्रिज से जिले के विकास को तो रफ्तार मिलेगी ही लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। सभी छह परियोजनाओं को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी भी दे दी है।



उधर, 42 एकड़ में एयरपोर्ट का भी विस्तार होने जा रहा है। नया टर्मिनल भी इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस टर्मिनल के बन जाने से 500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था हो जाएगी। रेस्त्रां, कैफे आदि की भी सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। जल्द ही मेट्रों का भी काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।

 

Before new year in Gorakhpur foundation of three four-lane-three over bridges will be laid
गोरक्षनगरी। - फोटो : अमर उजाला।

शहर को मिलेगा पहला सिक्स लेन ओवरब्रिज
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ 2.23 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा। देवरिया बाईपास रोड को सिक्सलेन फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए 434 मीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 450.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। व्यय वित्त समिति की इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। यह शहर का पहला सिक्सलेन ओवरब्रिज होगा। उधर, नौसड़ से पैडलेगंज सिक्स लेन का निर्माण कार्य पहले से चल रहा है।

 

Before new year in Gorakhpur foundation of three four-lane-three over bridges will be laid
पैडलेगंज। फाइल - फोटो : अमर उजाला
पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक बनेगा फोरलेन
पैडलेगंज से लेकर फिराक गोरखपुरी चौराहा तक अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इसके प्रस्ताव को भी शासन के व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है। इस सड़क को फोरलेन बनाने में करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before new year in Gorakhpur foundation of three four-lane-three over bridges will be laid
देवरिया बाईपास तिराहा। - फोटो : Amar Ujala

मॉडल फोरलेन बनेगा देवरिया बाईपास
देवरिया बाईपास को न केवल चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा बल्कि इसे मॉडल फोरलेन के तौर पर विकसित किया जाएगा। शुरू से आखिरी छोर तक डिवाइडर बनेगा। पूरी सड़क ऑर्नामेंटल लाइटों से जगमगाएगी। डिवाइडर के बीच में पॉम ट्री लगाए जाएं और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो। इस प्रस्ताव को भी व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिल चुकी है।

 

विज्ञापन
Before new year in Gorakhpur foundation of three four-lane-three over bridges will be laid
कौवाबाग अंडरपास। - फोटो : अमर उजाला

खजांची चौराहे पर भी बनेगा ओवरब्रिज
96.91 करोड़ की लागत से जेल बाईपास फोरलेन (बरगदवां से कौवाबाग) पर खजांची चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।  व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। उधर, जेल बाईपास को फोरलने बनाने का काम आधा से ज्यादा पूरा हो चुका है। इस बाईपास को खजांची चौक पर मेडिकल कॉलेज-असुरन चौक फोरलेन काटता है। दोनों ही फोरलेनों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण खजांची चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed