फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेलानिया दे गईं मेहनत और हौसले को 'पंख', गोरखपुर के शिक्षक ने बनाया था 'हैप्पीनेस पाठ्यक्रम'

Wed, 26 Feb 2020 03:41 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Feb 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
America First Lady Melania Trump will see Gorakhpur teacher Happy Lesson
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोरखपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलबिलवां में शिक्षक (अब प्रति नियुक्ति पर दिल्ली में तैनाती)श्रवण कुमार के सपनों को पंख दे दिया है। श्रवण कुमार का कहना है कि पाठ्यक्रम तैयार करने में 20 लोगों की टीम ने कड़ी मेहनत की है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली तो सब उत्साहित हैं। जब अमेरिका की फर्स्ट लेडी स्कूल आईं तो कोर टीम वहीं थी। सबकी मौजूदगी में ही मेलानिया ने पाठ्यक्रम की सराहना की।

America First Lady Melania Trump will see Gorakhpur teacher Happy Lesson
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।
नई दिल्ली में अमेरिका की फर्स्ट लेडी के कार्यक्रम के बाद श्रवण कुमार ने मोबाइल फोन पर अमर उजाला से विशेष बात की। उन्होंने कहा कि हैप्पीनेस पाठ्यक्रम बनाने की कवायद 2016 से शुरू की गई थी। दो वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। शुरूआत में हमारे प्रयासों का उपहास किया गया। तमाम लोगे घूम-घूम कर कहते थे कि इस पाठ्यक्रम का हश्र भी अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसा होगा।
America First Lady Melania Trump will see Gorakhpur teacher Happy Lesson
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।

कुछ दिन नाटक, गाना और म्यूजिक सुनाने का दौर चलेगा, फिर सब कुछ बंद हो जाएगा।  मगर टीम को अपने प्रयासों पर भरोसा था। लेडी ट्रंप मेलानिया का ये दौरा टीम के सदस्यों के जुनून और हौसले को पंख दे गया है। अब इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। पाठ्यक्रम को तैयार करने के दौरान विशेषज्ञ अग्रहार नागराज ने कहा था कि पाठ्यक्रम ऐसा तैयार किया जाए जो वैश्विक स्तर का हो। उनका साथ तो छूट गया, मगर खुशी है कि हम उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
America First Lady Melania Trump will see Gorakhpur teacher Happy Lesson
Melania Trump - फोटो : अमर उजाला।
देश, विदेश में पसंद किया जा रहा पाठ्यक्रम
श्रवण कुमार के मुताबिक हाल ही में नेपाल के आठ लोगों का प्रतिनिधिमंडल स्कूलों का दौरा कर ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ तैयार करने का प्रस्ताव रख चुका है। यूनाइटेड अरब अमीरात और अफगानिस्तान पहले ही इसका प्रस्ताव दे चुके हैं। पाठ्यक्रम को आंध्र प्रदेश के स्कूलों में तेलगू में लागू किया गया है। अंग्रेजी में भी अनुवाद किया जा रहा है ताकि इसे इसके असली लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके।

12 लाख बच्चों तक पहुंच
श्रवण के मुताबिक वर्ष 2016 में दिल्ली सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर बुलाया। इसके बाद पाठ्यक्रम को तैयार करने का सिलसिला शुरू हुआ। दो साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 12 लाख विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
America First Lady Melania Trump will see Gorakhpur teacher Happy Lesson
पाठ्यक्रम तैयार करने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर तैनात श्रवण कुमार शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री ने दी बधाई
पूर्वांचल का नाम रोशन करने पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला ने अपने भाई और शिक्षक श्रवण कुमार शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वो शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं।

ये है पाठ्यक्रम का मकसद
मकसद बच्चों को संस्कार देना है। पढ़ाई के साथ ही भाषा, साक्षरता, गणना, कला और अनुभूति जैसे गुणों का विकास करना है। कक्षाओं के दौरान ऐसी एक्टिविटी कराई जाती है, जिनसे खेल खेल में वो जागरूक और बुद्धिमान बनें। बिना दबाव के पढ़ाई कर सकें। कठिन परिस्थितियां आएं तो भी उससे उबर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed