फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हर विभाग करेगा मरीजों पर शोध, जानिए क्या है वजह

Thu, 17 Dec 2020 12:33 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Dec 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
All department will do research on patients in BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : रवि बत्रा

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में मरीजों पर शोध होगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों का रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा रहा है। यह कवायद कोरोना वायरस की वजह से शुरू की गई है।



 

All department will do research on patients in BRD Gorakhpur
Covid - 19 - फोटो : अमर उजाला।

शोध में विभागवार मरीजों को होने वाली बीमारियों का पता लगाया जाएगा। जिससे की यह पता चल सके कि कोविड ने पूर्वांचल में किस बीमारी के पीड़ित पर क्या असर डाला है? उनके शरीर के अंगों पर क्या प्रभाव पड़ा है? कौन से अंग ज्यादा खराब हुए हैं?

All department will do research on patients in BRD Gorakhpur
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के रूप और उसके बदलते प्रभाव को अब तक कोई पकड़ नहीं पाया है। इस पर पूरी दुनिया में शोध चल रहे हैं। लेकिन अब तक स्पष्ट नतीजे नहीं मिले हैं। ऐसे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने यह फैसला लिया है कि पूर्वांचल में कोरोना का असर किस स्तर पर और कौन से मरीजों पर ज्यादा रहा है, कौन से मरीज ज्यादा प्रभावित हुए हैं, किन मरीजों पर वायरस ने अलग तरह के असर दिखाए हैं, पर शोध करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
All department will do research on patients in BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

ऐसे मरीजों के बारे में जानने के लिए कॉलेज के 16 विभागों ने मरीजों के रिकॉर्ड इकट्ठा करना शुरू कर दिए हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की पूरी केस हिस्ट्री नोट की जा रही है। उनसे कोरोना संक्रमण के बारे में भी पूछा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब छह माह तक मरीजों को अलग-अलग वर्गों में बांटकर इस पर शोध किया जाएगा, जिससे की पूर्वांचल में कोरोना की यथास्थिति का पता चल सके।

 

विज्ञापन
All department will do research on patients in BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

ये विभाग कर रहे मरीजों का रिकॉर्ड इकट्ठा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो, गायनी, पिडियाट्रिक्स, ईएनटी, आई, डेंटल, स्किन, मानसिक रोग विभाग, टीबी चेस्ट, कैंसर विभाग, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड इकट्ठा कर रहा है। मरीजों के नाम पते के साथ-साथ उनके घर में रहने वाले लोगों की संख्या, संक्रमण की स्थिति सभी जानकारियां नोट की जा रहीं हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed