फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: हौसले से बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, तीन दिन में ठीक होकर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

Thu, 29 Apr 2021 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Apr 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
65 year old woman beat corona in three days at Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण से कहीं ज्यादा खतरा भय वाले माहौल से है। अगर हौसला कायम हो और माहौल अनुकूल मिले तो इस खतरनाक बीमारी को मात दी जा सकती है। कुछ ऐसे ही कर दिखाया है भाटपाररानी, देवरिया की रहनेवाली संध्या देवी (62 वर्ष) ने।



 

65 year old woman beat corona in three days at Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

उनकी सांसें फूलने लगीं तो घर वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जीने की ललक और बुलंद हौसले के बलबूते बुजुर्ग महिला ने न सिर्फ कोरोना को मात दी बल्कि तीन दिनों में ही रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर चलीं गईं।

 

65 year old woman beat corona in three days at Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

संध्या देवी का हौसला बढ़ाने में उनके बेटे और बेटी ने भी अहम भूमिका निभाई। हर वक्त सकारात्मक माहौल बनाए रखा। फोन पर भी बात की तो रिपोर्ट के बारे में अच्छी जानकारी देकर उन्हें खुश रखा। उनकी बेटी दीपमाला श्रीवास्तव बतातीं हैं कि वे मुंबई में थीं। गांव में घर पर मां को सांस लेने में तकलीफ हुई और हल्का बुखार आया था। भाई ने जब मां को डॉक्टर को दिखाया तो उनका ऑक्सीजन लेवल 78 था। डॉक्टर ने भर्ती कराने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
65 year old woman beat corona in three days at Gorakhpur
कोविड - फोटो : अमर उजाला
उन्हें लेकर जिला अस्पताल देवरिया गए तो कोविड जांच नहीं हो पाई। इसलिए भर्ती नहीं कर रहे थे। रात में भर्ती कर ऑक्सीजन लगाया गया। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज आ गए, यहां जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। कोविड वार्ड में बड़ी मशक्कत के बाद भर्ती कराया गया। मैं भी फ्लाइट से गोरखपुर आ गई। यहां ऑक्सीजन सपोर्ट पर मां को रखा गया।

 
विज्ञापन
65 year old woman beat corona in three days at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
ऑक्सीजन लेवल 65 पर आ गया था पर मां ने हिम्मत नहीं हारी। वह कहती रहीं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगी। हम लोगों ने भी फोन पर बात की तो उनका हौसला बढ़ाया। तीन दिनों बाद उनका ऑक्सीजन लेवल 92 से 94 के बीच आ गया। कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। उसके बाद डिस्चार्ज कराकर घर लेते आए। अब वह बिल्कुल ठीक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed