फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Alert: गोरखपुर में 48 घंटे के अंदर मिले डेंगू के 10 मरीज, कुल संख्या पहुंची 213

Mon, 14 Nov 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Nov 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
10 dengue patients found in gorakhpur in 48 hours
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

गोरखपुर जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 48 घंटे में डेंगू के 10 नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 213 हो गई है। संक्रमित मरीजों में नौ ऐसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। 18 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 135 नगर निगम और 79 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।



 

10 dengue patients found in gorakhpur in 48 hours
dengue alert - फोटो : अमर उजाला।

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के मिर्जापुर, तिवारीपुर, पांडेयहाता, जाफरा बाजार और गुलरिहा के एक-एक लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 43, 22, 19, 54 और 66 वर्ष है। इन्हें डेंगू के लक्षण के साथ अन्य शारीरिक दिक्कतें थीं। इन लोगों ने पहले एनएस-वन किट से जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एलाइजा जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

 

10 dengue patients found in gorakhpur in 48 hours
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के सुभाष चंद्र नगर, राजेंद्र नगर, बसंतपुर, अलहादपुर और विकास नगर में एक-एक लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 36, 46, 18, 58 और 45 वर्ष है। डेंगू के लक्षण दिखने पर इनकी जांच विभाग ने कराई थी। इनमें कुल नौ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य का इलाज घर पर चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 dengue patients found in gorakhpur in 48 hours
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

भालोटिया मार्केट में की गई फॉगिंग
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम की टीम ने रविवार को दवा व्यापारियों की सबसे बड़ी मंडी भालोटिया मार्केट में सफाई और फॉगिंग की। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे एवं महामंत्री आलोक चौरसिया ने नगर निगम के अधिकारियों से इसके लिए अनुरोध किया था। नगर निगम की टीम मार्केट के मलाव भवन, कृष्णा कांप्लेक्स, पशुपति दवा बाजार, जीएम कांपलेक्स, कोहली कांप्लेक्स, शिवम कंपलेक्स, मां शारदा दवा बाजार, मां गंगा दवा बाजार में छिड़काव करते हुए सफाई अभियान चलाया।
 

विज्ञापन
10 dengue patients found in gorakhpur in 48 hours
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला

100 बेड के टीबी अस्पताल में होगा डेंगू मरीजों का इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 100 बेड टीबी अस्पताल को डेंगू मरीजों के लिए डेडीकेटेड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक इस अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 25 बेड आरक्षित किए गए थे, जिसे बढ़ाकर 100 किया जाएगा।

प्रदेश के साथ जिले में भी डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने हर जिले में डेंगू मरीजों के लिए डेडीकेटेड अस्पताल बनाने का निर्देश दिया है। इस अस्पताल में केवल डेंगू मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टीबी अस्पताल को डेडीकेटेड अस्पताल के रूप में चयनित कर लिया गया है। यह अस्पताल 100 बेड का है और वर्तमान में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। इससे पहले यहां 25 बेड डेंगू मरीजों के लिए रखा गया था, लेकिन अब पूरे अस्पताल में केवल डेंगू के मरीज ही भर्ती होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed