{"_id":"5b35eddf4f1c1bca228b81a2","slug":"fsda-raid-on-lucknow-pgi-canteen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतने बड़े स्वास्थ्य संस्थान की कैंटीन का ऐसा है हाल, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतने बड़े स्वास्थ्य संस्थान की कैंटीन का ऐसा है हाल, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई के कैफेटेरिया में एफएसडीए टीम को मिली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के दूरदराज इलाकों से इलाज कराने के लिए एसजीपीजीआई आने वाले तीमारदारों को गंदगी के बीच तैयार होती भोजन सामग्री खाने को परोसी जा रही है। संस्थान परिसर में संचालित विश्रामालय कैफेटेरिया के किचन में गंदे पानी के जमाव के बीच रखी सब्जियों व खाद्य सामग्री को बिना धुले बर्तनों में रख इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
पीजीआई कैंटीन
- फोटो : अमर उजाला
यह हकीकत बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की मंडलीय सहायक आयुक्त शशि पांडेय की औचक जांच पड़ताल में सामने आई। हालांकि टीम को मरीजों के खाना बनाने के लिए संचालित केंद्रीयकृत किचन पूरी तरह से साफ-सफाई के मानकों पर खरा मिला।
पीजीआई कैंटीन
- फोटो : amar ujala
गंदगी व मानकों को उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए सहायक आयुक्त फूड ने कैंटीन संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए किचन में साफ-सफाई के तय मानकों की अनदेखी को एक सप्ताह में दूर कराने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि पुन: निरीक्षण में खामी दूर न पाए जाने पर इसके संचालन पर रोक लगाने की कड़ी कार्रवाई होगी। सहायक आयुक्त फूड ने बताया कि राजधानी में संचालित बड़े अस्पतालों में साफ-सफाई के तय मानकों को परखने के लिए मंडलीय स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही एफएसओ टीम के साथ पीजीआई के विश्रामालय कैफेटेरिया में जांच को गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई कैंटीन
- फोटो : amar ujala
कैफेटेरिया किचन में ये कमियां मिलीं
गंदे पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं, यही पानी रसोईघर में फैला मिला। इतना ही नहीं इसी गंदे पानी में तीमारदारों को परोसे जाने वाले नाश्ते व भोजन को बनाने की कच्ची सामग्री व सब्जियां इत्यादि रखी पाई गईं। जूठन के निस्तारण के लिए कवर युक्त ड्रम की व्यवस्था नहीं थी। थाली की जूठन पानी के साथ बहकर किचन तक फैली थी।
विज्ञापन
पीजीआई कैंटीन
- फोटो : amar ujala
डाक्टर्स, स्टाफ कैंटीन में भी गंदगी
सहायक आयुक्त ने बताया कि इससे पहले पीजीआई ओल्ड बिल्डिंग परिसर में संचालित डॉक्टर्स व स्टाफ कर्मियों को खानपान सामग्री मुहैया कराने के लिए संचालित कैंटीन का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही कैंटीन की रसोई में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार होती मिली। संचालक को नोटिस देकर 40 दिन में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि इससे पहले पीजीआई ओल्ड बिल्डिंग परिसर में संचालित डॉक्टर्स व स्टाफ कर्मियों को खानपान सामग्री मुहैया कराने के लिए संचालित कैंटीन का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही कैंटीन की रसोई में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार होती मिली। संचालक को नोटिस देकर 40 दिन में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।