फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2025: पीएम मोदी हर साल योग दिवस पर पहनते हैं ये खास गमछा, जानिए इसके पीछे की कहानी

Sat, 21 Jun 2025 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

Yoga Day PM Modi Outfit: पीएम मोदी का गमछा प्रेम जग जाहिर है लेकिन उनका गमछा कोई आम गमछा नहीं, बल्कि खास असमी गमछा, जिसे स्थानीय भाषा में गमोसा कहा जाता है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के खास गमछे की खासियत।

विज्ञापन
Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf Assamese Gamusa Significance guinness World Record
पीएम मोदी का खास गमछा - फोटो : Amar Ujala graphics

Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf: हर साल 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। इस दौरान विश्व गुरु भारत के अलग-अलग हिस्सों से योग दिवस की अद्भुत तस्वीरें सामने आती हैं। सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करते हैं योग करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। योग दिवस 2025 में पीएम मोदी ने 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापट्टनम में मनाया और एक बार फिर उनका लुक खास रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद और नीले रंग का ट्रैक सूट पहना, जिसके साथ उनके गले में दिखा वही खास गमछा, जो वह हर साल योग दिवस पर पहनते हैं। पीएम मोदी का गमछा प्रेम जग जाहिर है लेकिन उनका गमछा कोई आम गमछा नहीं, बल्कि खास असमी गमछा, जिसे स्थानीय भाषा में गमोसा कहा जाता है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के खास गमछे की खासियत।



Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf Assamese Gamusa Significance guinness World Record
मोदी जी का खास गमछा - फोटो : PTI

असमिया गमोसा क्या है?


गमोसा असम की पारंपरिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह आमतौर पर सफेद रंग के कपड़े पर लाल या नीले रंग की बुनी हुई कढ़ाई वाला कपड़ा होता है। गमोसा का मतलब है, शरीर पोछने वाला। हालांकि असम में इसका महत्व सिर्फ उपयोग तक सीमित नहीं है। यह सम्मान का प्रतीक माना जाता है। हर कार्यक्रम,  शादी और बिहू के मौके पर असम के लोग इसी गमोसा का उपयोग करते हैं। 


Yoga Day 2025 Wishes: 21 जून को सिर्फ योग न करें, जागरूकता भी फैलाएं; दमदार संदेशों से सोशल मीडिया पर छा जाएं
Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf Assamese Gamusa Significance guinness World Record
मोदी जी का खास गमछा - फोटो : PTI

पीएम मोदी का गमोसा प्रेम

प्रधानमंत्री मोदी हर साल योग दिवस पर जब भी सार्वजनिक रूप से योग करते हैं, उनके गले में यह असमिया गमछा दिखाई देता है। इस बार भी वे सफेद-ब्लू ट्रैक सूट के साथ गमोसा पहने नजर आए। यह गमोसा न केवल पसीना सोखने में बेहद उपयोगी होता है, बल्कि त्वचा पर कोमल होता है और गर्मी में आराम देता है।


Yoga Day: पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक संकल्प बने 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'; योग को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf Assamese Gamusa Significance guinness World Record
मोदी जी का खास गमछा - फोटो : PTI

गमोसा की खासियत

  • असमिया गमोसा को 100% कॉटन या हैंडमेड सिल्क से तैयार किया जाता है।
  • स्किन फ्रेंडली होने के कारण इससे पसीना आसानी से साफ किया जा सकता है और यह किसी तरह की एलर्जी नहीं करता।
  • इसके धागों के रंग इतने पक्के होते हैं कि रंग न धोने से खराब होते हैं और न फीके पड़ते हैं।
  • असली असमिया गमोसा की कीमत कम से कम दो हजार से तीन हजार रुपये या उससे अधिक होती है।


International Yoga Day 2025: 21 जून को योग दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास, महत्व और इस साल की थीम    
विज्ञापन
Yoga Day PM Modi Outfit And Scarf Assamese Gamusa Significance guinness World Record
मोदी जी का खास गमछा - फोटो : PTI

गमोसा के नाम रिकाॅर्ड

साल 2013 में गमोसा को दुनिया के सबसे लंबे गमछे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। इसकी लंबाई 1455.3 मीटर थी। 

बिहू में गमोसा जरूरी

असम का सबसे प्रसिद्ध पर्व बिहू में गमोसा का उपयोग होना अनिवार्य होता है। यहां किसान गमोसा को सिर पर बांधते हैं। मान्यता है कि गमोसा की शुरुआत भी किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर ही हुई थी। आज भी असम की महिलाएं बिहू से पहले अपने हाथ से गमोसा बुनती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed