Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा पर अपने ट्रेडिशनल लुक में लगाएं चार चांद, बनाएं ये खूबसूरत ट्रेंडी हेयरस्टाइल

Sun, 15 Nov 2026 04:50 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 15 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

Chhath Puja Trendy Hairstyles: छठ पूजा पर अपने पारंपरिक लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप इन ट्रेंडी और खूबसूरत हेयरस्टाइल्स को अपना सकती हैं। ये हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगाने के साथ पूजा के दौरान बालों को व्यवस्थित रखने में भी मदद करेंगे।

विज्ञापन
Chhath puja 2026 easy and trendy hairstyles with saree
छठ पूजा के लिए हेयरस्टाइल - फोटो : Amar Ujala

Chhath Puja Trendy Hairstyles With Saree: उत्तर भारत में छठ पूजा का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान महिलाओं के सोलह श्रृंगार की खास रौनक देखने को मिलती है। साड़ी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और खूबसूरत मेकअप के साथ महिलाएं पारंपरिक लुक में नजर आती हैं। हालांकि, इस पूरे लुक में हेयरस्टाइल भी अहम भूमिका निभाता है।





कई बार घाट पर चलने वाली हवा या अर्घ्य देते समय बालों का बिखरना परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि उनका हेयरस्टाइल ऐसा हो, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ लंबे समय तक टिका भी रहे। खासकर अर्घ्य देते समय बाल चेहरे पर न आएं और जूड़ा या चोटी भी आसानी से न खुले। अगर आप भी छठ पूजा पर अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे खूबसूरत हेयरस्टाइल्स के बारे में, जिन्हें आप इस मौके पर साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।

Trending Videos
Chhath puja 2026 easy and trendy hairstyles with saree
छठ पूजा के लिए हेयरस्टाइल - फोटो : Ai generated
सफेद गजरे के साथ लो बन



अगर आप छठ पूजा पर पारंपरिक अंदाज में रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो गजरे से सजा लो बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगेगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में बीच की मांग निकालें और उन्हें अच्छी तरह कंघी करके पीछे की ओर बांध लें। इसके बाद गर्दन के पास एक साफ-सुथरा लो बन बनाएं। अब जूड़े के चारों ओर सफेद गजरा लगाकर इसे सजाएं। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए इसके साथ खूबसूरत मांगटीका भी पहन सकती हैं।

Chhath puja 2026 easy and trendy hairstyles with saree
छठ पूजा हेयरस्टाइल - फोटो : Ai generated
गोटा-पत्ती ब्रेड



छठ पूजा पर कुछ अलग हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी वाली चोटी भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें बालों को खुला रखने के बजाय अच्छी तरह गूंथकर चोटी बनाई जाती है और उसके चारों ओर रंग-बिरंगा गोटा लपेटा जाता है। यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ खूबसूरत लगता है। आप चाहें तो चोटी में सजावटी हेयर एक्सेसरीज लगाकर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2026 easy and trendy hairstyles with saree
छठ पूजा हेयरस्टाइल - फोटो : Ai generated
माथापट्टी के साथ खुले बाल



छठ पूजा पर कम मेहनत में रॉयल और एलिगेंट लुक पाने के लिए माथापट्टी के साथ ओपन हेयरस्टाइल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ काफी आकर्षक लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आगे के बालों का एक सेक्शन लेकर पीछे की ओर हेयर पिन या क्लचर की मदद से सेट कर लें। इसके बाद बाकी बालों को खुला छोड़ दें। आखिर में माथे पर खूबसूरत माथापट्टी लगाकर अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करें।



छठ पूजा 2026: हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी इन रंगों की कांच की चूड़ियां ,सोलह श्रृंगार में करें शामिल

विज्ञापन
Chhath puja 2026 easy and trendy hairstyles with saree
छठ पूजा हेयरस्टाइल - फोटो : Ai Generated
गजरा लगाकर खुले बाल

 

छठ पूजा पर अगर आप अपने हेयरस्टाइल में कुछ नया और खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं, तो बालों में गजरा लगाकर उन्हें खुला भी रख सकती हैं। इसके लिए बालों को हल्का कर्ल करके या नेचुरल वेव्स में खुला छोड़ें और एक तरफ या पीछे की ओर सफेद फूलों का गजरा लगाएं। इससे आपका लुक बेहद आकर्षक, ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed