Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Best Home Remedies for Cracked Heels During Winter Skin Care

फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां? रात को सोने से पहले करें ये काम!

Mon, 16 Nov 2026 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

Winter Foot Care: सर्दियों में पैरों की देखभाल करना भी स्किन केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा है। नियमित मॉइस्चराइजिंग, सही फुटवियर और रात में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करके एड़ियों को रूखा और फटने से बचाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Best Home Remedies for Cracked Heels During Winter Skin Care
फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Ai

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cracked Heels Treatment: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ने लगती हैं। चेहरे और हाथों के साथ-साथ पैरों की त्वचा भी रूखी और बेजान होने लगती है। खासकर एड़ियों का फटना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। कई बार एड़ियों की त्वचा इतनी सख्त और रूखी हो जाती है कि उसमें गहरी दरारें पड़ने लगती हैं। शुरुआत में भले ही यह छोटी समस्या लगे, लेकिन समय पर ध्यान न देने पर एड़ियों में दर्द, जलन और यहां तक कि खून निकलने की परेशानी भी हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, सर्दियों में हवा में नमी कम होने के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है। इसके अलावा लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना, पैरों की सही देखभाल न करना, नंगे पैर चलना और गलत फुटवियर पहनना भी एड़ियों के फटने की वजह बन सकता है। ऐसे में सिर्फ चेहरे की स्किन केयर करना काफी नहीं है, बल्कि पैरों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन


अगर आप भी सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान फुट केयर टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। सही मॉइस्चराइजर, पैरों की सफाई और रात में नियमित देखभाल से रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में एड़ियों की देखभाल के 5 आसान तरीके।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • रात में लगाएं पेट्रोलियम जेली

 

 

 

 

 

 

 

 

फटी एड़ियों की देखभाल के लिए पेट्रोलियम जेली एक आसान विकल्प है। रात को सोने से पहले पैरों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें और तौलिए से सुखा लें। इसके बाद एड़ियों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। अब सूती मोजे पहनकर सो जाएं। इससे त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है।

  • यूरिया वाली फुट क्रीम का करें इस्तेमाल

 

 

 

 

अगर एड़ियों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और सख्त हो गई है, तो यूरिया युक्त मॉइस्चराइजिंग क्रीम मददगार हो सकती है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार 10 से 25 प्रतिशत यूरिया वाली क्रीम रूखी और मोटी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है। इसे नहाने के बाद हल्की नम त्वचा पर लगाएं। फटी या संवेदनशील त्वचा पर जलन होने पर इस्तेमाल रोककर डॉक्टर से सलाह लें।

  • हल्के गुनगुने पानी से करें पैरों की सफाई

सर्दियों में पैरों की सफाई के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। हल्के गुनगुने पानी से पैरों को साफ करें। लंबे समय तक पैर भिगोने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा और रूखी हो सकती है। सफाई के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाकर मॉइस्चराइजर लगाएं।
 

  • प्यूमिक स्टोन का सावधानी से करें इस्तेमाल

 

 

 

 

एड़ियों पर जमा सख्त और मृत त्वचा को हटाने के लिए प्यूमिक स्टोन का हल्के हाथों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे त्वचा पर धीरे-धीरे रगड़ें और ज्यादा दबाव न डालें। अगर एड़ियों में गहरी दरारें, खून या दर्द है, तो इसे इस्तेमाल न करें। ब्लेड या कैंची से सख्त त्वचा काटने की कोशिश बिल्कुल न करें।


  • सही फुटवियर पहनना भी है जरूरी

 

 

 

 

सर्दियों में पैरों को सुरक्षित रखने के लिए सही जूते पहनना जरूरी है। ऐसे फुटवियर चुनें जो एड़ियों को अच्छा सपोर्ट दें। बहुत ढीली चप्पल या पीछे से खुली सैंडल पहनने से बचें। घर में भी नंगे पैर चलने के बजाय आरामदायक चप्पल पहनें।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

 

 

 

 

अगर एड़ियों में गहरी दरारें हैं, खून निकल रहा है, सूजन, लालिमा या पस दिखाई दे रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। डायबिटीज के मरीजों को फटी एड़ियों की समस्या में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और खुद से सख्त त्वचा हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed