Winter Fashion Tips: साल का अंत होने वाला है और सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोग अपनी बची हुई छुट्टियों का इस्तेमाल करने के लिए घूमने जा रहे हैं। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं। बहुत से लड़के तो सोलो ट्रिप पर ही निकल जाते हैं।
लड़कियां अपनी ट्रिप के लिए काफी शॉपिंग करती हैं और अपना काफी अलग सा विंटर लुक क्रिएट करती हैं, लेकिन लड़कों के सामने ये दिक्कत आती है कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो क्या पहनकर घूमने जाएं। ऐसे में हम आपको विंटर फैशन टिप्स देने जा रहे हैं। हम यहां कुछ ऐसे अभिनेताओं के लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं।
2 of 7
डेनिम जैकेट लगेगी कूल
- फोटो : instagram
डेनिम जैकेट लगेगी कूल
यदि आप कूल दिखना चाहते हैं तो अपने लुक को पूरा करने से लिए ऐसी ही डेनिम जैकेट पहनें। इस जैकेट के साथ सफेद रंग की टीशर्ट या फिर स्वेटशर्ट कैरी करें। ब्लैक जींस के साथ आपका ये लुक कमाल का लगेगा। कोशिश करें कि इसके साथ सफेद रंग के ही जूते पहनें।
3 of 7
Winter Fashion Tips
- फोटो : instagram
ज्यादा ठंडी के लिए ये है सही विकल्प
यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां काफी ज्यादा ठंड पड़ती है, तो आपके पास अच्छी जैकेट होना काफी जरूरी है। इसके लिए डार्क रंग की हैवी सी जैकेट खरीदें। इसके साथ डार्क रंग की जींस पहनें। कभी भी अपने विंटर लुक के साथ चश्मा लगाना न भूलें।
4 of 7
हल्के रंग की जैकेट
- फोटो : instagram
हल्के रंग की जैकेट
यदि आपको हल्के रंग की जैकेट पहनना पसंद है तो वरुण धवन के इस लुक से टिप्स लें। इस हल्के रंग की जैकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक रंग की ही जींस पहनें। ऑल ब्लैक लुक के साथ आप पर लाइट रंग की जैकेट काफी ज्यादा जचेगी।
5 of 7
लेदर जैकेट बचाएगी ठंड
- फोटो : instagram
लेदर जैकेट बचाएगी ठंड
आजकल लड़कों को लेदर जैकेट काफी पसंद आती है। ये काफी ट्रेंड में भी रहती है। इसे आप डेनिम ब्लू जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चाहें तो ब्लैक टीशर्ट पहनें, नहीं तो आप सफेद रंग की टीशर्ट भी कैरी कर सकती हैं।