निया शर्मा टीवी की उन एक्ट्रेस में से हैं जो बोल्ड और स्टाइलिश लुक में बड़े पर्दे की एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। वैसे तो निया शर्मा अपने बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई बार उनका ये फैशन सेंस ही मुसीबत बन चुका है। दरअसल, बोल्ड लुक के चक्कर में निया ने ऐसी लिपस्टिक लगा ली थी की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शूरू कर दिया था। हालांकि निया को ट्रोलर की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता और वो ऐसी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनके बोल्ड लुक्स के साथ ही लिपस्टिक का कलर भी बिल्कुल बोल्ड और हटके होता है।
जब लिपस्टिक को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आ गई थीं निया शर्मा, कमेंट्स कर उड़ाया था मजाक
दरअसल, निया ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पर पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाए तस्वीर शेयर की थी। जिसे देखते ही फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। और कमेंट्स में जमकर मजाक भी उड़ाया था। एक ट्रोलर ने तो निया को चुड़ैल तक कह दिया था।
Been a while since I used my Fenty beauty! #rihannafenty @fentybeauty
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
हालांकि निया के ऊपर इन ट्रोलर की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता। तभी तो वो अक्सर ही डिफरेंट शेड की लिपस्टिक में तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें ये सिल्वर शेड की लिपस्टिक वाली तस्वीर भी शामिल है।
वहीं निया ने व्हाइट कलर के शार्ट शर्ट ड्रेस के साथ नीले रंग की लिपस्टिक और ग्लॉसी गोल्डन मेकअप में तस्वीर पोस्ट की थी। निया अपने बोल्ड लुक और मेकअप को हमेशा ही दिखाती रहती हैं। लेकिन कई बार उनका ये बोल्ड फैशन उन पर ही भारी पड़ जाता है और वो ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं।
यहीं नहीं निया ने इस काले कलर की लिपस्टिक में भी अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। जिस पर एक बार फिर यूजर ने जमकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया था।