फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांधनी प्रिंट की तरह ही पुराना है पटोला साड़ियों का इतिहास, सौ सालों तक रहती है इस कपड़े की चमक

Thu, 13 Aug 2020 01:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
beautiful creation of patan patola in history bollywood actress often wear it
बांधनी प्रिंट - फोटो : सोशल मीडिया

बांधनी प्रिंट की साड़ी और कपडों का क्रेज इस समय खूब है। रंगीन छोटे-छोटे प्रिंट साड़ी और दुपट्टे पर जरूर देखे होंगे। इन्हें ही बांधनी प्रिंट कहते हैं। गुजरात और राजस्थान की ट्रेडिशनल स्टाइल आजकल हर जगह मशहूर हो रही है। सेलिब्रेटीज भी इस प्रिंट के कपड़ों में नजर आते हैं। यहीं नहीं सेलिब्रेटीज ट्रेडिशनल के साथ ही वेस्ट्रन आउटफिट में भी इस खास प्रिंट को पसंद कर रहे हैं और ये प्रिंट लेटेस्ट ट्रेंड बन गया है। ईशा अंबानी ने अपनी मां की बांधनी प्रिंट की चुनरी को शादी के मौके पर अपने ब्रांड न्यू लहंगे के साथ मैच किया था। हालांकि केवल बांधनी ही नहीं एक और खास तरह का कपड़ा भी है जो सेलिब्रेटीज की पहली पसंद है। बांधनी की तरह ही पाटन पटोला साड़ी और कपड़े का भी क्रेज सितारों पर दिखता है। 

beautiful creation of patan patola in history bollywood actress often wear it
patola saree - फोटो : instagram

गुजरात की बांधनी प्रिंट के साथ ही पटोला साड़ियां भी काफी मशहूर हैं। इन कपड़ों का इतिहास भी काफी पुराना है। पटोला गुजरात की एक प्रकार की रेशमी साड़ी होती है। जिसे बुनाई से पहले ही निर्धारित जगहों पर गांठकर रंग दिया जाता है। गुजरात की ट्रेडमार्क पटोला साड़ी अपने बनाने की विधि की वजह से काफी महंगी मानी जाती है। इस कपड़े को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रेशमी धागा कर्नाटक या पश्चिम बंगाल से खरीदा जाता है। जिसकी वजह से इस कपड़े की लागत कई गुना बढ़ जाती है। 

beautiful creation of patan patola in history bollywood actress often wear it
patola saree - फोटो : instagram

पाटन पटोला साड़ी का इतिहास काफी पुराना है। कहा जाता है कि सोलंकी वंश के राजा कुमारपाल ने महाराष्ट्र के जलना से बाहर बसे 700 पटोला बुनकरों को पाटन में बसने के लिए बुलाया था। उस समय राजा खास अवसरों पर पटोला सिल्क का पट्टा पहनते थे। पाटन में केवल तीन ऐसे परिवार हैं जो ओरिजनल पाटन पटोला साड़ी का कारोबार करते हैं। इस विरासत को आगे बढाने के कारण इन्हें जीआई टैग भी मिला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful creation of patan patola in history bollywood actress often wear it
patola saree - फोटो : instagram

पटोला कपड़े की खासियत होती है कि इसे दोनों तरफ से पहना जा सकता है। इसमें सीधे उल्टे की कोई पहचान नही होती है। इसका कारण है इसकी बनावट जिसे डबल इकत कहते हैं। डबल इकत में धागे की लंबाई और चौड़ाई को आपस में क्रॉस करते हुए बुनकर की जाती है। जिसकी वजह से इसके सीधे-उल्टे भाग में अंतर करना मुश्किल होता है। पाटन पटोला साड़ी का एक  बड़ा खरीदार वर्ग इंडोनेशिया में भी है। 

विज्ञापन
beautiful creation of patan patola in history bollywood actress often wear it
patola saree - फोटो : instagram

इस कपड़े की खासियत होती है कि इसका रंग कभी हल्का नहीं पड़ता, करीब सौ साल तक। पटोला साड़ियों में नर्तकी, हाथी, घोड़ा, पीपल की पत्ती, तोता, जलीय पौधे, टोकरी सज्जा की आकृतियां बनाई जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed