फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Season: हर दुल्हन के लिए जरूरी! आर्टिफिशियल ब्राइडल ज्वेलरी खरीदने से पहले इन टिप्स को जरूर पढ़ें

Mon, 23 Jun 2025 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

Wedding Season: अगर आप भी ब्राइडल गहने खरीदने का प्लान कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपके पैसे और समय दोनों बर्बाद होंगे। 

विज्ञापन
Wedding Season tips to buy bridal jewellery important tips for buying your wedding jewellery
ब्राइडल गहने खरीदते समय अवश्य रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Wedding Season: वैसे तो शादी का दिन लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी बेहद खास होता है, लेकिन अपने लुक को खास बनाने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत लड़कियां करती हैं। हर होने वाली दुल्हन अपने ब्राइडल लुक को महीनों पहले से प्लान करने लगती है। वो चाहती हैं कि उनका लहंगा, मेकअप और ज्वेलरी सब एकदम परफेक्ट हो।


लहंगा और मेकअप तो लड़कियां काफी सोच-समय कर खरीदती हैं, लेकिन सही ज्वेलरी का चयन करना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि ब्राइडल गहने खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका वेडिंग लुक सबसे कमाल का और खूबसूरत लगेगा। 
Wedding Season tips to buy bridal jewellery important tips for buying your wedding jewellery
आउटफिट के साथ मैच करें - फोटो : instagram
आउटफिट के साथ मैच करें

ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए यदि आप आर्टिफिशयल गहने खरीदने का प्लान कर रही हैं तो सबसे पहले लहंगा, साड़ी या ब्राइडल ड्रेस फाइनल करें। इसके बाद ही ज्वेलरी खरीदें। ये आउटफिट के हिसाब से ही होनी चाहिए। अगर मैच करानी है तो मैच कराइए, वरना आप कॉन्ट्रास्ट में भी इसे कैरी कर सकती है। 

 
Wedding Season tips to buy bridal jewellery important tips for buying your wedding jewellery
ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार देखें - फोटो : instagram
ब्लाउज की नेकलाइन के अनुसार देखें

गले का नेकपीस खरीद रही हैं तो पहले अपने ब्लाउज की नेकलाइन देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राइडल ब्लाउज काफी हैवी होता है। ऐसे में यदि उसके साथ सही ज्वेलरी का चयन आप नहीं करेंगी तो इससे आपका लुक ही पूरी तरह से खराब हो जाएगा। नेकलाइन और ज्वेलरी के बीच में गैप होना बेहद जरूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Season tips to buy bridal jewellery important tips for buying your wedding jewellery
क्वालिटी अवश्य चेक करें - फोटो : instagram
क्वालिटी अवश्य चेक करें

आपके ब्राइडल लुक में हर एक चीज परफेक्ट होनी चाहिए। ऐसे में पैसे बचाने के लिए खराब क्वालिटी की ज्वेलरी कतई न खरीदें। कई बार खराब क्वालिटी के गहनों से स्टोन अपने आप ही निकलने लगते हैं, जिससे आपका लुक खराब हो सकता है। स्टोन के साथ-साथ मटेरियल की फिनिशिंग, पॉलिश और वर्क को ध्यान से देखें। 

 
विज्ञापन
Wedding Season tips to buy bridal jewellery important tips for buying your wedding jewellery
लॉक होना चाहिए सही - फोटो : instagram
लॉक होना चाहिए सही

ब्राइडल ज्वेलरी काफी हैवी होती है। इसलिए इसका लॉक अवश्य चेक कर लें। अगर इसका लॉक अच्छी क्वालिटी का नहीं हुआ और वो ज्वेलरी का वजन नहींं उठा पाया तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। लास्ट मूमेंट पर आप ज्यादा कुछ कर भी नहीं पाएंगी। खासतौर पर मांगटीका और गले से नेकपीस के लॉक को अच्छी तरह से चेक करें, क्योंकि ये आपके लुक का सबसे अहम भाग हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed