फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chikankari Saree: चिकनकारी साड़ियों में इन बॉलीवुड डीवाज की अदाएं देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे

Mon, 23 Jun 2025 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

Top Actress Who Wore Chikankari Saree: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर मौके पर कैरी किया जा सकता है। यदि आप कुछ अलग टाइप की साड़ी खरीदने का प्लान कर रही हैं तो चिकनकारी आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकती है।

विज्ञापन
these actresses wore chikankari saree in beautiful way Genelia Deshmukh to Deepika Padukone disprj
चिकनकारी साड़ियों में इन बॉलीवुड डीवाज की अदाएं देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे - फोटो : instagram
Top Actress Who Wore Chikankari Saree : लखनऊ की मशहूर चिकनकारी आज के समय में विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी है। कपड़ों पर इसकी बारीक कढ़ाई और सुंदर डिजाइन आउटफिट को बाकियों से अलग और खास बनाती है। चिकनकारी कुर्ती और कुर्ते तो आपने देखे होंगे, पर क्या आपने कभी चिकनकारी साड़ियों पर नजर डाली है ? अगर नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।


दरअसल, यहां हम आपको कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के चिकनकारी साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप अपने लिए भी चिकनकारी साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हीं की तरह इस लुक को भी कैरी करें। 
these actresses wore chikankari saree in beautiful way Genelia Deshmukh to Deepika Padukone disprj
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram
जेनेलिया डिसूजा 

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान जेनेलिया डिसूजा ने चिकनकारी साड़ी पहनी थी। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आई तो लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया। अपने इस साड़ी लुक को उन्होंने पर्ल चोकर के साथ कंप्लीट किया था। बालों को खुला रखने की जगह उन्होंने स्लीक स्टाइल में बालों में चोटी बनाई थी। उनके माथे पर छोटी सी बिंदी देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी। 
these actresses wore chikankari saree in beautiful way Genelia Deshmukh to Deepika Padukone disprj
शोभिता धुलिपाला - फोटो : instagram
शोभिता धुलिपाला

वैसे तो अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला का हर अंदाज काफी खूबसूरत होता है, लेकिन साड़ी में वो सबसे अलग दिखती हैं। एक इवेंट के दौरान शोभिता चिकनकारी साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनके इस साड़ी लुक का सबसे खास भाग है उनका ब्लाउज। खास डिजाइन वाला ब्लाउज उनके लुक को कमाल का बना  रहा था। न्यूड मेकअप की वजह से उनका लुक काफी अलग दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
these actresses wore chikankari saree in beautiful way Genelia Deshmukh to Deepika Padukone disprj
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram

रकुल प्रीत सिंह

हमेशा ग्लैमरस अंदाज दिखाने वाली रकुल प्रीत सिंह का ये साड़ी लुक लोगों को काफी पसंद आया था। डीप नेक ब्लाउज के साथ ये साड़ी कमाल का लग रहा था। इसके साथ उन्होंने स्लीक स्टाइल बन बनाया था। गले में डायमंड का हार उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा था। आप भी चाहें तो उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। 

विज्ञापन
these actresses wore chikankari saree in beautiful way Genelia Deshmukh to Deepika Padukone disprj
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण

अपने रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण ने जब चिकनकारी साड़ी पहनी, तो लोग उन्हें देखते रह गए। क्योंकि ज्यादातर अभिनेत्रियां रिसेप्शन में सिल्क की साड़ी पहनती हैं। इस साड़ी पर हैवी गोल्डन बॉर्डर था, जो साड़ी लुक को कमाल का बना रहा था। इसके साथ उन्होंने स्लीक स्टाइल बन बनाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed