Wedding Fashion: एक समय था, जब होने वाली दुल्हनें सज-संवर के अपने कमरे में बैठी रहती थीं। उन्हें बस रस्मों के लिए ही बाहर निकाला जाता था, लेकिन अब वक्त बीत गया है। आज के समय में होने वाली दुल्हन अपनी शादी की हर रस्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और खूब एन्जॉय करतीं हैं।
शादी के पहले होने वाले कार्यक्रमों की बात करें तो हल्दी और मेहंदी तो हर घर में होती है, लेकिन इसके साथ जो सबसे स्पेशल होती है, वो होती है संगीत की शाम। संगीत की शाम दुल्हन को स्पेशल फील कराने कराने के लिए होती है। इस दिन हर होने वाली दुल्हन काफी अच्छे से तैयार होती है।
ज्यादातर होने वाली दुल्हनें अपनी शादी से पहले संगीत की शाम में भी लहंगा पहनना पसंद करती हैं। वैसे तो लहंगा पहनना सबसे सही विकल्प होता है, लेकिन कई बार ये आपको मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल, संगीत के कार्यक्रम मे जमकर धमाल होता है। ऐसे में संगीत के लिए लहंगा खरीदते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
2 of 7
Wedding Fashion
- फोटो : instagram/parihoonnmain
हल्के लहंगे को दें प्राथमिकता
लहंगा खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी ना हो। इसकी कई वजहें हैं। पहली तो आप शादी में ऑलरेडी हैवी लहंगा पहनेंगी ही, ऐसे में एक दिन पहले फिर से हैवी लहंगा पहनने से आपका वेडिंग लुक ओवरशैडो हो सकता है।
3 of 7
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
इसके साथ ही अगर बात करें दूसरी वजह की तो संगीत में अगर आप हैवी लहंगा पहनेंगी तो डांस करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखें कि आपका लहंगा एम्बेलिश्ड, सिक्विन, पर्ल, भारी जरदोजी या कैन-कैन से दूर हो।
4 of 7
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
भारी ना हो दुपट्टा
अगर आपका दुपट्टा हैवी होगा, तो इसमें डांस करने में परेशानी हो सकती है। हैवी दुपट्टा कैरी करने के बाद आप पूरे कार्यक्रमों में अपना दुपट्टा ही संभालती रहेंगी। इसी के चलते लहंगे के साथ हल्का दुपट्टा लें और इसे सही से पिन करें।
5 of 7
Wedding Fashion
- फोटो : instagram/weddingwireindia
ऐसे फुटवियर का करें चयन
वैसे तो लहंगे के साथ हील्स ही अच्छे लगते हैं, लेकिन इससे आपको डांस करने में परेशानी हो सकती है।ऐसे में आप लहंगे के साथ वैजेस पहन सकते हैं। आप ब्लॉक हील्स का चयन भी कर सकती हैं।