Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा।
दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, उसके बाद 11 दिसंबर के ही दिन 2017 में इटली के टस्कनी के 800 साल पुराने विला बोर्गो फिनोचिएटो में सात फेरे लिए थे। दोनों ने अपने विवाह समारोह को पूरी तरह प्राइवेट रखा था, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों का नाम देश के पावर कपल में शुमार है। अब तो दोनों के एक प्यारी सी बेटी भी है।
जब भी इनकी शादी का जिक्र चलता है, तो अनुष्का की शादी का लहंगे की बात जरूर होती है। अनुष्का की शादी से ही पेस्टल रंग का ट्रेंड ज्यादा चलन में आया है। उनका लहंगा बेहद खास भी था। ऐसे में आज हम आपको उनकी शादी के लहंगे की खासियत बताने जा रहे हैं।
2 of 6
Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary:
- फोटो : instagram
कैसा था लहंगा
सबसे पहले बात करते हैं अनुष्का शर्मा के बेहद ही खूबसूरत लहंगे की। उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चुना था। ये लहंगा सब्यसाची के कलेक्शन की एक खास पेशकश थी। इस लहंगे को बनने में पूरे 32 दिन का समय लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे तैयार करने के लिए बंगाल के 67 कारीगरों की मदद ली गई थी।
3 of 6
Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary:
- फोटो : instagram
इसके वर्क की बात करें तो अनुष्का के लहंगे पर रेशम के धागों से काम किया गया था। लहंगे की हेमलाइन पर डिजाइनर ने अपना सिग्नेचर वर्क किया था। इसके साथ ही उनके ब्लाउज पर लहंगे के मैचिंग का हैवी वर्क था। उनके लहंगे पर बेहद ही खूबसूरत तरीके सोने-चांदी के तारों और मोती का काम किया गया था।
4 of 6
Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary:
- फोटो : instagram
पहनी थी ऐसी ज्वेलरी
बात करें एक्ट्रेस की ज्वेलरी और मेकअप की तो उन्होंने अपने अपनी शादी में बेहद मिनिमल मेकअप किया था। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने लहंगे से मैचिंग की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें गोल्ड-रूबी और डायमंड से बना हार, गले को कवर करता नेकपीस, मोती और गुलाबी स्पिनल में बने झुमके-नथ और माथा पट्टी शामिल थे। उनकी नाक की नथ देखने में कमाल की लग रही थी।
5 of 6
Virat Kohli And Anushka Sharma Wedding Anniversary:
- फोटो : instagram
विराट कोहली का लुक था ऐसा
इसके साथ ही अगर बात करें विराट कोहली के लुक की तो विराट कोहली ने भी अपनी दुल्हनिया से ट्विनिंग करते हुए लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ ही कलगी वाली पगड़ी लगाए वे बेहद जंच रहे थे। शादी को इतना समय बीतने के बाद भी लोग दोनों के वेडिंग लुक से टिप्स लेते हैं।