ऑफिस जाने के लिए अच्छे से तैयार होने से न केवल हम खुद को बढ़िया लगते हैं बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसके साथ ही काम में भी मन लगता है। अगर आपको भी ऑफिस में प्रोफेशनल के साथ स्टाइलिश नजर आना है तो ऑफिस वियर के ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। तो चलिए जानें कुछ खास टिप्स जो आपके बहुत काम आएंगे।
{"_id":"5e23e8628ebc3e4adc1eeaaa","slug":"useful-8-tips-to-look-stylish-in-office-wear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में भी दिखना है प्रोफेशनल के साथ स्टाइलिश तो ये टिप्स करें फॉलो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ऑफिस में भी दिखना है प्रोफेशनल के साथ स्टाइलिश तो ये टिप्स करें फॉलो
Sun, 19 Jan 2020 11:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : insatgram
- फोटो : social media
अगर आपके ऑफिस में जींस पहनने की अनुमति है तो सफेद शर्ट के साथ नीला या काला ब्लेजर पहने। साथ में हाई हील पीप टोज में आपका लुक न केवल कैजुअल लगेगा बल्कि आप प्रोफेशनल भी नजर आएंगी।
- फोटो : insatgram
प्लेन टॉप के साथ स्ट्राइप वाले पलाजो इस समय खूब फैशन में हैं। अगर आप चाहें तो काली सफेद स्ट्राइप वाले पलाजो के साथ प्लेन या प्रिटेंड टॉप को कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : insatgram
अगर आप को प्रोफेशनल लुक बेहद पसंद आता है तो कारपोरेट लुक के लिए व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट ट्राई करें। ये लुक कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है।
विज्ञापन
- फोटो : insatgram
अगर आप अपने लुक में कुछ ट्रेडिशनल ट्राई करना चाहती हैं तो लांग कुर्ती के साथ सिगरेट पैंट ट्राई करें। सिगरेट पैंट इस समय फैशन में है और हर लड़की के पास लगभग एक लांग कुर्ती तो होती ही है। तो बिना ज्यादा मेहनत के आप ऑफिस के लिए इंडोवेस्टर्न लुक में तैयार हो सकती हैं।