शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हर लड़की को चिंता सताने लगती है कि अपनी सहेली की शादी में वो ऐसा क्या पहने कि सबकी निगाहें बस उस पर टिकी रहें। अगर ऐसे सवालों से आप भी परेशान हैं तो ये पांच ट्रेंडी आउटफिट जरूर आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे। तो चलिए देंखें वो पांच खास ड्रेसेज।
सहेली की शादी हो या फिर घर में कोई फंक्शन दोनों ही जगह पहनने के लिए करिश्मा कपूर का ये आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट है। सर्दियों में तो खासतौर पर ये ड्रेस खूबसूरत दिखेगी। जरी वाले लांग ओवर कोट फ्रंट ओपन कुर्ते के साथ स्टाइलिश पैंट पर कढ़ाई माडर्न के साथ ही एथिनिक लुक भी देगा। तो इन शादियों के सीजन में आप भी इस तरह की ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं।
लांग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप का पेयर बेहद खूबसूरत लगता है। ये ड्रेस माडर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक भी देती है। इस फ्लोरल लांग स्कर्ट के साथ आप चाहें तो किसी और रंग का टॉप कैरी कर सकते हैं। साथ में अगर आप चाहें तो नेट का पतला दुपट्टा भी खूबसूरत लुक देगा।
केवल सहेली ही नहीं बल्कि दुल्हन भी इस खास लहंगे को पहन सकती है। हल्दी हो या मेंहदी की रस्म पीले रंग का सॉटन का ये लहंगा हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है। इस ब्राइट कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ आपको किसी खास एक्सेसरीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो इस शादी के मौसम में अगर आपको ट्रेंडी दिखना है तो पीले रंग का एक ड्रेस तो जरूर पहनें।
अगर आपको ट्रेडिशनल आउटफिट पसंद है लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कौन सा कलर खरीदे। तो लहंगे का ये कांबिनेशन परफेक्ट है। इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ ही ट्रेंडी अंदाज भी नजर आएगा। फ्लोरल मोटिफ वाले लहंगे के साथ नेट की चुनरी और ब्लाउज खूबसूरत लगेंगे।