उर्फी जावेद अपने कपड़ों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। साथ ही हेटर्स उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते। हालांकि उर्फी के ऊपर इन सारे ट्रोलर्स की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता। बल्कि वो कई मौकों पर हेटर्स को करारा जवाब देते भी दिखती हैं। एक बार फिर उर्फी घर से निकलीं तो उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Urfi Javed: बकरीद की खुशी में साड़ी पहन घर से निकलीं उर्फी जावेद, बोल्डनेस का पारा है हाई
बकरीद के मौके पर उर्फी साड़ी पहन कर घर से निकलीं। लेकिन इसमे भी उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला। उर्फी ने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी को चुना था। जिस पर आसमानी कलर के फूल बने थे। वहीं इस साड़ी को कमर के नीचे से उर्फी ने नॉट के साथ बांधा था। साथ ही पल्लू को भी इतने करीने से कंधे पर रखा था। कि वो कमर को फ्लांट कर सकें। बोल्ड लुक में घऱ से निकलीं उर्फी ने फोटोग्राफरों के सामने जमकर पोज दिए। वहीं ईद की खुशी में उर्फी ने मिठाई भी खाई।