दिशा पाटनी अपने गॉर्जियस अंदाज और स्टनिंग लुक से फैंस को इंप्रेस कर ही लेती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में भी उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिलता है। वहीं बात जब फिल्मों के प्रमोशन की आती है तो दिशा अपनी स्लिम बॉडी को फ्लांट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए हर दिन उनका सिजलिंग लुक सामने आ रहा है। हाल ही में मॉल में प्रमोशन करने पहुंची फिल्म की टीम में दिशा पाटनी का अंदाज सबसे जुदा दिखा।
2 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी ने इस प्रमोशन के लिए पीले रंग के कॉर्सेट टॉप के साथ कॉर्गो जींस चुनी थी। डल ब्लू कलर की डेनिम कॉर्गो काफी लो वेस्ट थी। जिसके साथ डीप प्लजिंग नेकलाइन का कॉर्सेट टॉप को मैच किया गया था। जिसके साथ दि्शा ने बालों में दो चोटी बना रखी थी। मिस पाटनी का ये अंदाज पूरी तरह से उन्हें बार्बी डॉल वाला लुक दे रहा था।
3 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी का ये बॉर्बी लुक वाला अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि दिशा के ऐसे आउटफिट को देखने के बाद ट्रोलर्स ने भी जमकर ट्रोल किया और उर्फी जावेद को दिशा का स्टाइलिस्ट बता दिया। वहीं दिशा की लो वेस्ट जींस को देख एक यूजर ने कहा कि अरे कोई इनकी पैंट पकड़ो। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि यह कुछ भी पहने तो क्यूट और उर्फी पहने तो गलत।
4 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी की लो वेस्ट जींस और कॉर्सेट टॉप काफी ज्यादा बोल्ड अपीलिंग वाला था। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे थे। बता दें कि दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी दिखेंगी।
5 of 5
disha patani, tara sutaria
- फोटो : instagram
इस प्रमोशनल इवेंट में दिशा पाटनी के साथ तारा सुतारिया भी पहुंची थीं। तारा ने इस मौके पर ब्राउन कलर के लेदर के स्ट्रैपलेस काल्फ लेंथ ड्रेस को चुना था। जिसकी बॉडी हगिंग डिजाइन तारा के स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही थी। वहीं तारा इस ड्रेस में हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही थीं।