हिना खान का स्टाइल सेंस लाजवाब है। कई मर्तबा वो ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं। जिसे देख किसी भी लड़की का दिल उसे पहनने के लिए मचल सकता है। ऐसा ही कुछ हिना खान के लेटेस्ट फोटोशूट को देखकर लग रहा है। जिसमे वो बेहद चिक लुक में रेडी हैं। और उनके इस लुक को देखकर सितारे दोस्त भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो व्हाइट मोनोक्रोम लुक में रेडी हैं। हिना का ये लुक जबरदस्त स्टाइलिश है। वहीं मिस खान ने इस आउटफिट को काफी शानदार तरीके से कैरी किया है। जिसमे उनकी परफेक्ट फिगर फ्लांट हो रही है।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना ने सफेद रंग के क्रोशिया से बुनी क्रॉप जैकेट पहनी है। जिस पर बना कॉलर और गोल्डन बटन काफी खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं इस शानदार क्रॉप जैकेट को हिना खान ने क्रॉप जैकेट और फ्लेयर पैंट के साथ पेयर किया है। जिसकी फिटिंग उनके कर्व्स को आसानी से फ्लांट कर रही है। हिना का ये आउटफिट डिजाइनर निकिता मदान के कलेक्शन से लिया गया है। जिसके लिए वो म्यूज बनी हैं।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
हिना ने अपने इस लुक को हूप ईयररिंग्स और रिंग की मदद से एक्सेसराइज किया है। वहीं सनकिस्ड पिक्चर काफी खूबसूरत लग रही है। ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ बालों को खुला छोड़कर केवल क्लिप की मदद से बांधा गया है। जिसमे हिना पोज देते दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक पूरी तरह से परफेक्ट दिख रहा है। हिना खान के इस लुक को देखकर एक्ट्रेस आमना शरीफ ने हार्ट वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : social media
बता दें कि हिना खान अक्सर ही अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका खूबसूरत और चिक लुक फैंस को इंप्रेस कर लेता है।