तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो अपने एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर लेती हैं। लेकिन बात जब उनके फैशन सेंस की आती है तो वो भी बाकियों से जुदा ही दिखता है। कूल स्नीकर्स और कंटेम्प्रेरी लुक तापसी की खासियत है। वहीं उनके लुक्स से लड़कियां भी कुछ इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए देखें तापसी के कुछ खास लुक जिसमे वो साड़ी के साथ ही ब्रोकेड के कपड़ों को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनें नजर आईं।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू की तरह चिक लुक चाहिए तो आप साइकिलिंग शार्ट्स और टीशर्ट को लांग हाफ जैकेट के साथ पेयर कर सकती हैं। ये ना केवल स्टाइलिश लगेगा। बल्कि इसमे आप काफी कंफर्टेबल भी फील करेंगी। वहीं इस आउटफिट को तापसी ने एंकल लेंथ स्नीकर्स के साथ पेयर किया है। आप चाहे तो स्पोर्ट्स शूज के साथ भी इसे पेयर कर सकती हैं।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : instagram
तापसी पन्नू ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लेयरिंग काफी पसंद है। वो अक्सर अपने कपड़ों को ब्लेजर या जैकेट के साथ पेयर करते दिखती हैं। जिसमे उनका चिक लुक नज आता है। डेनिम शार्ट्रस को तापसी ने कोल्ड शोल्डर टॉप और चौड़े बकल की बेल्ट के साथ पेयर किया है। साथ में काल्फ लेंथ बूट्स काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। इस लुक को लड़कियां अक्सर पसंद करती हैं।
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : instagram
साड़ी लवर तापसी का ये लुक काफी शानदार है। एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और लांग जैकेट के साथ तापसी ने ऑर्गेंजा सिल्क की पेस्टल शेड की साड़ी को पेयर किया है। जिस पर छोटे-छोटे राउंड शेप में फूल बने हैं। वहीं सिंपल से हाई बन और मिनमम आंखों के मेकअप के साथ तापसी का ये लुक खूबसूरत है।
5 of 5
taapsee pannu
- फोटो : instagram
अगर आप पार्टी में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक की तलाश में हैं। तो तापसी पन्नू के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। गोल्डन शिमरी फ्लेयर पैंट के साथ प्लेन व्हाइट फिटिंग की शर्ट के साथ कर्ली बाल काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।