छोटे पर्दे की बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो अब बड़े पर्दे पर नाम कमा रही है। साथ ही अपने लुक्स और स्टाइल के दम पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली मौनी रॉय और हिना खान के साथ ही और भी बहुत सारे नाम है। कई सारी अभिनेत्रियों ने साउथ की फिल्मों में भी अपने एक्टिंग के दम पर शोहरत कमाई है। तो आगे की स्लाइड में देखिए छोटे पर्दे से निकलकर साउथ में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस के बेस्ट लुक।
टीवी की इन अभिनेत्रियों ने साउथ की फिल्मों में मचाया धमाल, देखें इन एक्ट्रेस के अबतक के बेस्ट लुक
छोटे पर्दे की नई 'प्रेरणा' एरिका फर्नांडिस कसौटी जिंदगी में किरदार निभा रही हैं. कई सारे धारावाहिकों में काम कर चुकीं एरिका साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई सारी फिल्मों में एक्टिंग और लुक्स से काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
New youtube video out Accessories- @ejf_fashion
A post shared by ERICA JENNIFER FERNANDES (@iam_ejf) on
धारावाहिक कुंडली भाग्य में अभिनय करने वाली श्रद्धा आर्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी। साल 2006 में तमिल फिल्म से डेब्यू करने वाली श्रद्था को साउथ में खूब पसंद किया जाता है। तमिल के साथ ही कन्नड़, तेलुगु और मलयालम फिल्मों और बॉलीवुड की भी फिल्मों में श्रद्धा ने अभिनय किया है।
A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) on
कई सारे टीवी धारावाहिकों में एक्टिंग करने वाली अदिति इससे पहले बॉलीवुड की फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो साउथ की फिल्मों का चर्चित नाम है।
बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू करने वाली हंसिका मोटवानी भले ही बॉलीवुड में नाम न कमा पाई हों लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री का काफी जाना-पहचाना चेहरा हैं।