Teachers Day 2024: हर किसी के जीवन में शिक्षक का काफी अहम रोल होता है। माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही बच्चे को जीवन में सही राह पर चलने का तरीका बताता है। इसी के चलते हर साल हम सभी 5 सितंबर को महान शिक्षक और विचारक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हैं। इसके साथ-साथ हर कोई अपने पसंदीदा शिक्षक दिवस को तोहफा देकर उन्हें उनके खास होने का एहसास भी कराता है। टीचर्स डे की पार्टी के लिए शिक्षिकाओं से लेकर छात्राएं तक खूब अच्छे से तैयार भी होती हैं।
वैसे तो इस दिन ज्यादातर शिक्षिकाएं साड़ी ही पहनती हैं, लेकिन अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो सूट चुनें। यहां इस लेख में हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहीं हैं, जिनके जैसा सूट पहनकर आप अपना खूबसूरत और स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं।
2 of 7
टीचर्स डे की पार्टी में पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
जन्नत जुबैर
अगर कुछ सिंपल और सोबर सा पहनने का विचार कर रहीं हैं तो ऐसा अनारकली गाउन पहनें। अनारकली गाउन आपको रॉयल लुक देने का काम करेगा। ये देखने में भी प्यारा सा लगता है।
3 of 7
टीचर्स डे की पार्टी में पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
हिना खान
अगर अनारकली सूट पहनने का विचार कर रहीं हैं तो हिना खान के इस लुक से टिप्स लें। ऐसे सूट के साथ आप चाहें तो बालों में बन बना सकती हैं। इसके साथ मैचिंग झुमके पहनें।
4 of 7
टीचर्स डे की पार्टी में पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
अशनूर कौर
शरारा सूट काफी आरामदायक रहता है। ऐसे में इस बार टीचर्स डे की पार्टी में अशनूर कौर के जैसा शरारा सूट पहनें। इसे पहनकर आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला ही रखें।
5 of 7
टीचर्स डे की पार्टी में पहनें ऐसे सूट
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
अंगरखा सूट आजकल भी काफी चलन में है। ऐसे में आप भी टीचर्स डे की पार्टी के दिन करिश्मा कपूर के जैसा ही अंगरखा सूट कैरी करके अपना जलवा बिखेर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ अपने बालों को खुला ही रखें।